दिल्ली में गठबंधन पर बोले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस को मना-मनाकर थक गए

  • Follow Newsd Hindi On  
दिदिल्ली: अरविंद केजरीवाल को लगातार धमकी भरे मेल भेज रहा था इंजीनियर, राजस्थान से गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में सियासी पारा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन को लेकर आतुर हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें तवज्जो देने के लिए तैयार नहीं है।

कांग्रेस का यूं मना करना आप को कितना परेशान कर रहा है, ये खुद सीएम केजरवील के एक भाषण से साफ हो गया जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आप से गठबंधन करना चाहिए या नहीं ये जनता बताए।


दरअसल बुधवार को केजरीवाल ने दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में एक सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा, ”कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (आप) में गठबंधन हो जाए तो भाजपा सातों सीटें हार जाएगी, जमानत जब्त हो जाएगी। लेकिन कांग्रेस को मना-मना कर थक गए। मुझे नहीं समझ आता कि उनके मन में क्या है?

कांग्रेस ने गठबंधन से मना किया

आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ने गठबंधन से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन हाल के दिनों में इसे लेकर फिर सुगबुगाहट हुई। जंतर मंतर पर हुई विरोधी दलों की रैली के बाद नए सिरे से गठबंधन पर चर्चा के लिए केजरीवाल कांग्रेसी नेताओं से भी मिले, लेकिन कांग्रेस ने इससे मना कर दिया था।


सातों सीट छोड़ने के लिए तैयार हूं

भारी भीड़ की हामी से उत्साहित केजरीवाल यहां तक बोल गए की अगर हमें यकीन हो जाए कि कांग्रेस 7 सीटें जीत सकती है तो मैं सातों सीटें छोड़ने के लिए तैयार हूं। इस पर जोर देते हुए उन्होंने इस बात को दोहराया भी लेकिन फिर बोले कि मुझे ये यकीन नहीं है।

देशभर में भाजपा को हराने की अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जिस राज्य में जो पार्टी भाजपा को हरा सकती है उसे आप वोट दीजिए, दिल्ली में आम आदमी पार्टी भाजपा को हराएगी, इसलिए आप अपना वोट बंटने मत दीजिएगा।

2014 में नहीं जीती थी एक भी सीट

आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकामयाब रही थी। हालांकि उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी।


अनिल अंबानी के बहाने AAP नेता का PM पर हमला, कहा मोदी जी आपका मित्र दिवालिया हो गया है

मोदी-शाह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा : केजरीवाल

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)