दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: बदरपुर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Badarpur Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: बदरपुर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Badarpur Assembly seat

Badarpur Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। बदरपुर विधानसभा सीट (Badarpur Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट दक्षिणी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नारायण दत्त शर्मा ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में बदरपुर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक नारायण दत्त शर्मा का टिकट काटकर राम सिंह नेताजी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने रामवीर सिंह बिधूड़ी को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने प्रमोद यादव पर दांव आजमाया है।


बदरपुर विधानसभा सीट (Badarpur Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का बदरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Badarpur seat) दक्षिण दिल्‍ली का हिस्‍सा होने के साथ ही हरियाणा के फरीदाबाद जिले की सीमा को बांटता है। इसे बदरपुर बॉर्डर के नाम से जाना जाता है। ऐतिहासिक गौरव समेटे यह इलाका 16वीं शताब्‍दी के दौरान दिल्‍ली के शासक जहांगीर द्वारा बनवाई गई कई सराय के लिए जाना जाता था। तब इस इलाके से निकले जीटी रोड से जाने वाली राहगीर इन सरायों में आराम किया करते थे। सरकार ने इस इलाके को विकसित करने के इरादे से 1973 में यहां बसावट शुरू की और बदरपुर थर्मल पॉवर स्‍टेशन स्‍थापित कराया।

बदरपुर विधानसभा सीट का गठन 1993 में किया गया था। इस सीट पर हुए पहले चुनाव में जनता दल के रामवीर सिंह बिधूड़ी विधायक चुने गए थे। रामवीर कई दलों की ओर से चुनाव लड़कर जीते और इस सीट से तीन बार विधायक चुने गए। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता नारायण दत्‍त शर्मा यहां से विधायक हैं। हालाँकि पार्टी ने इस टिकट काट दिया है।

बदरपुर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 260887 है, जिनमें पुरुष मतदाता 153329 और महिला मतदाता 107522 हैं। पिछले चुनाव में 65.33 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


बदरपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

नारायण दत्त शर्मा, आप – 94242
रामवीर सिंह बिधूड़ी, बीजेपी – 46659

हार का अंतर – 47583

बदरपुर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – राम सिंह नेताजी
BJP – रामवीर सिंह बिधूड़ी
Congress – प्रमोद यादव

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)