भोजपुरी स्टार निरहुआ एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस, अब तक कर चुके हैं 45 फिल्में

  • Follow Newsd Hindi On  
भोजपुरी स्टार निरहुआ एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस, अब तक कर चुके हैं 45 फिल्में

भोजपुरी सिनेमा के एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भोजपुरी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है। आए दिन उनके गाने यूट्यूब पर धूम मचाते रहते हैं। उन्हें भोजपुरी सिनेमा में ‘हिट मशीन’ कहा जाता है।

निरहुआ इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने राजनीती में कदम रखा और उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ से टिकट दिया। लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से है।


निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2006 में आई फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लिया रे’ से की थी। इसके बाद वह दो साल बाद, 2008 में सिनेमा जगत में वापस लौटे। उस वर्ष 6 फिल्में करने वाले निरहुआ आज भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं। निरहुआ एक्टिंग में साथ सिंगिंग भी करते हैं।

भोजपुरी सिनेमा में हिट फिल्मों की गारंटी माने जाने वाले निरहुआ ने अपने करियर में अब तक 45 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। जिनमें निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, और राम लखन जैसी फिल्में शामिल हैं। बताया जाता है कि निरहुआ अपनी फिल्म के लिए लगभग 35 लाख रुपये बतौर फीस लेते हैं।

निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के एकमात्र ऐसे हीरो हैं, जिनके नाम पर फिल्में बनती हैं। अभी तक ‘निरहुआ सटल रहे’, ‘निरहुआ रिक्शावाला’ और ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी फिल्में आ चुकी हैं। राजनीति में आने की बात को लेकर निरहुआ ने कहा  कि  वे राजनीती में आने के बाद भी फिल्में करते रहेंगे। कम वक़्त मिलने के बावजूद वह अपने दर्शकों को निराश नहीं करेंगे। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ की जोड़ी को खास पसंद किया जाता है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में आम्रपाली दुबे ने बताया था कि उन्होंने निरहुआ के साथ लगभग 25 फिल्में की हैं। हाल ही में आम्रपाली के साथ उनकी फिल्म ‘पुनर्जन्म’ का वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ था।


पिछले साल निरहुआ की 4 फिल्में आई थी। 2019 में निरहुआ की 6 फिल्में आएंगी,जिनमें से एक रिलीज हो चुकी है और 5 फिल्में रिलीज होनी बाकी हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)