AP Inter Results 2020: आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट जारी, Check marks on manabadi.com, examresults.net

  • Follow Newsd Hindi On  
Tamil Nadu Board releases 10th result see scorecard here

BIEAP Manabadi AP Inter Results 2020: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) ने शुक्रवार को इंटर प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष के नतीजे जारी किए। बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसी के साथ लगभग 10.17 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड 1st ईयर के 59 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, वहीं और 2nd ईयर में 63 प्रतिशत छात्राेें ने सफलता पाई।

जानकारी के अनुसार बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। इसके बाद रिजल्ट भी तैयार किया जा चुका है। ये परीक्षाएं भी लॉकडाउन लागू होने से पहले ही खत्म हो गई थीं।


बीते साल इन परीक्षाओं में 10,17,600 छात्र उपस्थित हुए थे, इनमें से 5,07,302 फर्स्ट ईयर और 5,10,298 सेकेंड ईयर की परीक्षा के लिए बैठे थे। तब फर्स्ट ईयर के छात्रों का पास प्रतिशत 60% और सेकेंड ईयर के छात्रों का पास प्रतिशत 72% था।

इस साल आंध्र प्रदेश फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर का इंटर रिजल्ट लॉकडाउन की वजह से देरी से जारी किया जा रहा है। राज्य के शिक्षा मंत्री ए सुरेश ने इससे पहले ये घोषणा भी की है कि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं शेड्यूल के अनुसार 3 जुलाई से आयोजित होंगी।

BIEAP Manabadi AP Inter Results 2020:  रिजल्ट 2020 कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं।
  • एपी इंटर रिजल्ट 2020 ‘AP Inter Results 2020’ का एक्टिव लिंक दिखेगा।
  • इस पर क्लिक कर दें। इसके बाद अपना रोल नंबर और बाकी की जानकारी दर्ज करे।
  • स्क्रीन पर आपका इंटरमीडिएट रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
  • इसके बाद एपी इंटर रिजल्ट मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)