बिहार: मौसम विभाग ने कहा- आसमान में छाए रहेंगे बादल, आंधी के साथ बारिश की संभावना

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: मौसम विभाग ने कहा- आसमान में छाए रहेंगे बादल, आंधी के साथ बारिश की संभावना

पटना | बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आसमान पर बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापामन में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ क्षेत्रों में आंधी और बारिश होने के आसार जताए हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे तथा आंधी के साथ कई क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को गया का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री, भागलपुर का 23.2 डिग्री और पूर्णिया का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)