बिहार: नवादा में बिजली गिरने से 8 बच्चों की मौत, बारिश के दौरान पेड़ के नीचे थे जमा

  • Follow Newsd Hindi On  

बिहार के नवादा जिले में थोड़ी सी लापरवाही से 8 बच्चों की जान चली गई। दरअसल बच्चे बारिश के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे जमा हो गए थे और इसी बीच बिजली गिर गई। वहीं हादसे में 10 बच्चे झुलस गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना काशीचक इलाके के धानपुर गांव की है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर को दर्जनों बच्चे खेत के पास खेल रहे थे। इसी बीच मौसम में बदलाव हुआ और देखते ही देखते बारिश होने लगी। इस पर सभी लोग अपने घर जाने लगे। बारिश तेज होने की वजह सभी एक पेड़ के नीचे रुक गए। अचानक बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी। कई लोग झुलस गए। इसी बीच आसपास के लोगों ने सभी को काशीचक अस्पताल पहुंचाया, जहां झुलसे लोगों का इलाज हो रहा है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)