बिहार: महागठबंधन ने जारी की सीटों की लिस्ट, जानें किस पार्टी के हिस्से आई कितनी सीट

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: आज खत्म होगा महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सस्पेंस, देखें पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे का शुक्रवार को ऐलान हो गया। बिहार की 40 सीटों में से 20 सीटों पर राजद, 9 सीटों पर कांग्रेस, 5 सीटों पर रालोसपा और 3 पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा(हम) अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा वीआईपी को 3 सीटें और राजद कोटे से 1 सीट भाकपा-माले को मिली है।

इसके अलावा गठबंधन ने पहले चरण की सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि दो चरणों के नामों का ऐलान होगा।


11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर दी गई है।

गया से जीतन राम मांझी, नवादा से राजद की विभा देवी, जमुई से रालोसपा के भूदेव चौधरी, औरंगाबाद से हम के उपेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ेंगे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)