बिहार : पटना के आदित्य ने किया कमाल, पहली बार में निकाला JEE Main, NEET और AIIMS एंट्रेंस

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार : पटना के आदित्य ने किया कमाल, पहली बार में निकाला JEE Main, NEET और AIIMS एंट्रेंस

अभी परीक्षाओं और उसके नतीजों का समय चल रहा है। इन सब के बीच प्रतिभाशाली छात्र अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रौशन कर रहे हैं। बिहार के पटना के होनहार बेटे आदित्य कुमार ने भी एक साथ देश की चार मुश्किल परीक्षाओं में सफलता हासिल कर यह साबित किया है कि मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

पटना के बेली रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र आदित्य ने पहली बार में ही JEE मेन, नीट और एम्स की प्रवेश परीक्षा में सफलता पायी है। इतना ही नहीं, आदित्य कुमार को भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु (IIS) में किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में रिसर्च के तौर पर चयन हुआ है।


आदित्य को हासिल हुए रैंक

  • JEE मेन- 19 हजार
  • NEET- 1758
  • AIIMS- 2800
  • IIS, बेंगलुरु- 401

वहीं आदित्य कुमार ने कहा कि वो मेडिकल की तरफ ही अपना कॅरियर बनाना चाहता है। आदित्य कुमार ने बताया कि 12वीं में भौतिकी, रसायनशास्त्र, जीवविज्ञान के साथ अतिरिक्त विषय के तौर पर गणित लिया था। इसका फायदा मुझे दोनों प्रवेश परीक्षा देने में हुआ।

एक भी दिन नहीं छोड़ा स्कूल

आदित्य कुमार ने बताया कि मेरी इस सफलता का राज स्कूल की नियमित पढ़ाई थी। क्योंकि मैं एक भी दिन स्कूल से अनुपस्थिति नहीं रहता था। प्लस टू में 96 फीसदी उपस्थिति रही। स्कूल के शिक्षक हर विषय में कांसेप्ट क्लीयर करके पढ़ाते हैं। इससे हर चैप्टर पर पूरी पकड़ थी। मूल रूप से नालंदा जिले के बिहारशरीफ के रहने वाले आदित्य कुमार के पिता कृष्ण कांत सिंह एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होकर बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं। वहीं माता पिंकी सिंह गृहिणी हैं।

चिकन पॉक्स के कारण JEE एडवांस नहीं दिया

अपनी मेहनत पर तो आदित्य को पूरा भरोसा था, लेकिन दुर्भाग्य से स्वास्थ्य ने उनका साथ नहीं दिया। परीक्षा की तैयारी के दौरान आदित्य कुमार को चिकन पॉक्स हो गया था। आदित्य कुमार ने बताया कि चिकन पॉक्स होने के कारण जेईई एडवांस की परीक्षा नहीं दे पाया। मगर चिकन पॉक्स के दौरान ही एम्स की परीक्षा में शामिल हुआ था।



NEET 2019: काउंसिलिंग शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन 19 जून से, बिहार में बढ़ेंगी 250 सीटें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)