बिहार: राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा

  • Follow Newsd Hindi On  

लोकसभा चुनाव में भारी हार के बाद बिहार की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राजद के प्रवक्ता और समस्तीपुर के नगर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया से बात करते हुए शाहिन ने कहा कि हम इस बात को लेकर खासे आशवस्त थे कि हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रर्दशन करेगी और इस बार काफी सीट जीतेगी लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ। इसलिए हम नैतिकता के अधार पर पार्टी के तमाम पदों से अपने आपको अलग कर लिया है।

साथ ही शाहिन ने यह भी कहा कि हम तो विधायक पद से भी इस्तीफा देना चाहते है लेकिन कार्यकर्ताओं ने रोक दिया है। कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद आगे निर्णय लूंगा।


पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

राजद विधायक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे को भेजे गए पत्र में कहा है कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी की असफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे है। उन्होंने कहा कि वह सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

हार की जांच को राजद ने बनाई कमेटी

वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में राजद की करारी हार के बाद तेजस्वी यादव ने 2019 के जनादेश को साजिश करार दिया। तेजस्वी ने कहा कि जनता को दिग्भ्रम कर इन लोगों ने अपना एजेंडा सेट किया। इसका परिणम आप लोगों के सामने है। 2019 का जनादेश साजिश है। लोकसभा चुनाव में हार के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह के नेतृत्व में एक जांच कमिटी बनाई है, वो जांच कर रही है कि हार का कारण क्या है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)