बिहार में अपराधी बेलगाम, भोजपुर के बाद अब बांका में मुखिया की हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
कश्मीर: आतंकियों ने अनंतनाग में एक और ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या की

बिहार में बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राज्य में सोमवार रात दो मुखिया की हत्या कर दी गई। पहली घटना भोजपुर में हुई जहां अपराधियों ने मुखिया अरुण सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी, वहीं दूसरी घटना बांका जिले की है जहां एक मुखिया का शव फेंका हुआ मिला है।

भोजपुर- गांव में बैठे मुखिया को अपराधियों ने गोली मारी

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत संहगी गांव में देर रात अपराधियों ने मुखिया अरुण सिंह (48) की गोली मारकर हत्या कर दी। अरुण सिंह सोमवार की रात अपने गांव के ही ग्रामीणों के साथ अनिल सिंह के दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच हथियारबंद अपराधी आ धमके तथा मुखिया को गोली मारकर फरार हो गए। गोली मुखिया की कनपटी में लगी। उन्‍हें सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या को पूर्व से चली आ रही रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।


घटना के बाद पुलिस देर रात तक परिजनों से पूछताछ कर कारणों व हमलावरों के बारे में जानकारी ले रही थी। भोजपुर एसपी सुशील कुमार एवं सदर एसडीपीओ पंकज कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी के आदेश पर पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पर्यावरण का ख्याल: बिहार के इस स्कूल में पढ़ना है, तो लगाने होंगे पौधे

बांका- सड़क किनारे मिली मुखिया की लाश

वहीं दूसरी घटना बांका जिले की है जहां अपराधियों ने एक मुखिया की हत्या कर दी गई। पुलिस को मुखिया का शव भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के जीछो सरधो गांव में सड़क के किनारे लावारिस हालत में मिला। मृतक की पहचान बांका जिले के फतेहपुर अमरपुर के वर्तमान मुखिया रविंद्र दास के रूप में की गई है। सूचना के बाद मुखिया के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि सोमवार की शाम पांच बजे के करीब मुखिया घर से निकले थे और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं था।


मंगलवार की सुबह उनकी हत्या की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी का कहना है कि मृतक के गले में छेद है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उनको गोली मारी गई है या चाकू का से वार किया गया है। पुलिस घटना के बाद छानबीन में जुट गई है।


बिहार: डिवाईडर से टकराकर बस में लगी आग, दर्जनों के हताहत होने की आशंका

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)