Biharsharif Vidhan Sabha Seat: बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर इतिहास रचने की कोशिश में बीजेपी

  • Follow Newsd Hindi On  
Parihar Vidhan Sabha Seat result and history

Biharsharif Vidhan Sabha Seat: बिहारशरीफ विधानसभा सीट मुख्‍यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा क्षेत्र में आती है। ऐसे में ये सीट NDA के ल‍िए काफी अहम है। इस सीट पर बीजेपी की तरफ से सुनील कुमार चुनावी मैदान में है, वहीं उन्हें चुनौती देने के लिए महागठबंधन की ओर से आरजेडी के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बिहारशरीफ विधानसभा सीट का इतिहास

बिहारशरीफ सीट साल 1967 में अस्तित्व में आई थी और शुरुआती वर्षों में इस पर CPI का दबदबा रहा था। पहले चुनाव में CPI के विजय कुमार यादव ने यहां से व‍िजय हासिल की। CPI की पकड़ 1980 तक यहां खासी मजबूत रही। बिहारशरीफ सीट पर अब तक हुए 13 चुनावों में CPI को 4, JDU को 3 और BJP को एक बार जीत मिली है।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के डॉक्टर सुनील कुमार ने जीत दर्ज की थी। सुनील कुमार लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। तीन बार से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2005 और 2010 के चुनाव में जदयू के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

जातीय समीकरण

2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की कुल आबादी 4,35,814 है।  बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर मुस्लिम, कुर्मी, यादव, पासवान जैसी जात‍ियों के मतदाता अहम भूमिका निभाते आए हैं।

Biharsharif Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – डॉ. सुनील कुमार


आरजेडी – सुनील कुमार

Biharsharif Vidhan Sabha winner:  बिहारशरीफ के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Dr.Sunil Kumar BJP 76201 Mohammad Asghar Shamim JD(U) 73861
2010 Dr. Sunil Kumar JD(U) 77880 Aafrin Sultana RJD 54168
OCT 2005 Dr. Sunil Kumar JD(U) 62634 Syed Naushadun Navi RJD 39227
FEB 2005 Dr. Sunil Kumar JD(U) 74752 Syed Naushadan Nabi RJD 42939
2000 Syed Naushadunnabi RJD 64981 Dr. Sunil Kumar IND 40999
1995 Deo Nath Prasad JD 31575 Ram Naresh Singh SAP 26602
1990 Den Nath Prasad BJP 47345 Shakiluzzama INC 45901
1985 Shakil Uzzama INC 41939 Deonath Prasad BJP 41562
1980 Deonath Prasad CPI 32201 Nasim Uddin Ansari INC(I) 22361
1977 Devnath Prasad CPI 22721 Taque Rehman JNP 22474
1972 Virendra Prasad BJS 31168 Vijo Kumar Yadav CPI 27213
1969 Vijoy Kumar Yadav CPI 23511 Birendra Prasad BJS 17888
1967 V. K. Yadav CPI 18384 S. W. Ahmad INC 15713

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)