BJP सांसद और भोजपुरी स्‍टार मनोज तिवारी बने पिता, देखें तस्वीर

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली: दिल्ली भजपा (BJP) के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के घर बुधवार को बेटी ने जन्म लिया। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, ‘मेरे घर आई एक नन्‍हीं परी…मुझे बेटी हुई है. जय जगदंबे…’



ट्विटर पर पोस्ट करने के बाद उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं। सांसद मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में रहकर पढाई कर रही है। मनोज तिवारी अपनी बेटी से मिलने के लिए अक्सर मुंबई भी जाते रहते हैं।

मनोज तिवारी ने 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे और 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था। बाद में वह दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बने और उनके नेतृत्व में पार्टी ने निगम का चुनाव लड़ा।
बीजेपी ने इन चुनावों में जीत हासिल की। इसके बाद साल 2019 में एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली की ही सीट से मनोज तिवारी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)