मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन, कल से ICU में थे भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन, कल से ICU में थे भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया है। अभिनेता इरफान खान को मंगलवार को पेट के संक्रमण की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया था कि उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को 53 वर्षीय अभिनेता की मृत्यु हो गई है। फिल्म मेकर शूजित सरकार ने ट्विटर पर ये दुखद जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

स्किप हो गई थी कीमोथेरपी

अभिनेता के करीबी बताते हैं, ‘फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान इरफान खान को एक कीमो थैरपी करवानी थी, लेकिन शूटिंग के चलते उनका वह ट्रीटमेंट स्किप हो गया। इस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार उन्हें तकलीफ होती थी, लेकिन बाहरी तौर पर उनकी परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। 2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती गई। अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में ऐडमिट करवा दिया गया। इस बार हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे।’


जाने-माने अभिनेता इरफान खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

इरफान खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम की तीन दिन पहले जयपुर में मृत्यु हो गई थी। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे। उन्होंने शनिवार को मुंबई में रहते हुए वीडियो कॉल के जरिए ही अपनी मां के अंतिम दर्शन किए थे।

बता दें कि इरफान खान की 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था। कैंसर की बीमारी से निजात पाने के बाद 2019 में वापसी करते हुए अभिनेता ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग की थी। उनकी आखिरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ ही रही। हालांकि उनकी यह फिल्म कोरोना वायरस के चलते कमर्श‍ियली सक्सेसफुल नहीं सकी।


अभिनेता इरफान खान की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हुए भर्ती

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)