बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव, परिवार से मिलने जाने वाले थे अमेरिका

  • Follow Newsd Hindi On  
जान कुमार सानू के आरोपों पर पिता Kumar Sanu ने किया रिएक्ट, कहा- 'मुझे यह सुनकर बहुत बुरा लगा है'

कोरोना का कहर पूरे विश्व में चल रहा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। खबर है कि प्लेबैक सिंगर कुमार सानू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे।

जिसके पहले ही वो कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके चलते उनका प्लान भी कैंसिल हो गया है। खबरों के मुताबिक कुमार सानू मुंबई में जहां रहते हैं बीएमसी ने उस बिल्डिंग के फ्लोर को सील कर दिया है।


इस खबर की जानकारी कुमार सानू के फेसबुक के जरिए दी गई है। कुमार सानू के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा कर लिखा गया कि, ‘दुर्भाग्यवश सानू दा (कुमार सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें, धन्यवाद।’

कुमार सानू की पत्नी सलोनी ने बताया, ‘अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वो यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वारंटीन हैं। वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।’

बता दें कि इन दिनों कुमार सानू के बेटे जान सानू बिग बॉस के घर में हैं। कुछ दिनों पहले कुमार सानू ने एक वीडियो जारी कर के फैंस से अपने बेटे जान को सपोर्ट करने के लिए कहा था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)