सड़क पर वही जानवर मरता है जो निर्णय नहीं लेता है कि दाएं जाएं या बाएं जाएं- रामविलास पासवान

  • Follow Newsd Hindi On  
Ram Vilas Paswan death: पटना में शनिवार को होगा राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र में सत्ता के लिए लंबे समय से जारी गतिरोध आज समाप्त हो गया। एक बड़े उलटफेर के तहत राज्य में भाजपा और राकांपा की सरकार बन चुकी है। जहां देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली वहीं अजित पवार उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस मामले पर लोजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शिवसेना प बड़ा हमला बोला है।

रामविलास पासवान ने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “सड़क पर वही जानवर मरता है जो निर्णय नहीं लेता है कि दाएं जाएं या बाएं जाएं।”



रामविलास पासवान का यह ट्वीट महाराष्ट्र में बदले समीकरण के बाद आया है। ट्वीट के समय और ताजा राजनीतिक हालातों पर गौर करें तो उन्होंने शिवसेना की तुलना राह चलते जानवरों से कर दी है।


महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार: नाटकीय घटनाक्रम से बदल गई सत्ता की तस्वीर, जानें किसने क्या कहा

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)