CBSE ने लॉन्च किया ‘शिक्षा वाणी’ ऐप, मिलेगी सभी जरूरी जानकारी

  • Follow Newsd Hindi On  
CBSE issued notice for compartment exam paper will not be canceled now

CBSE ने छात्रों और अभिभावकों को सभी जरूरी जानकारी से अपडेट रखने के लिए एक नया पॉडकास्ट एप लॉन्च किया है। इस एप का नाम ‘शिक्षा वाणी’ है। इसके माध्यम से अभिभावकों और छात्रों को परीक्षा और उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी जाएंगी।

CBSE ने पॉडकास्ट की सुविधा लोगों को सही और जरूरी जानकारियां देने के लिए शुरू की है। इन पॉडकास्ट्स के जरिए लोगों को अकादमिक, ट्रेनिंग और एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। यह एप प्ले स्टोर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यहां रजिस्टर्ड यूजर्स को नई जानकारी के साथ ऑडियो और वीडियो फाइल मिल जाएंगी। इन्हें सीबीएसई द्वारा अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा एक ‘रिसेन्ट’ का टैब भी होगा जिसमें लेटेस्ट ऑडियो/ विडियो मिलेंगे। अभी ऐप सिर्फ रजिस्टर्ड यूजर्स, जैसे स्टूडेंट्स, टीचर्स, अफसर, पैरंट्स आदि के लिए उपलब्ध है।



शिक्षा वाणी एप में छात्रों, अभिभावकों और प्रिंसिपल के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। इससे स्कूल के प्रिंसिपल बोर्ड के दिशा निर्देर्शों को जान सकेंगे। CBSE के ट्रेनिंग एंड स्किल एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. बिस्वजीत साहा ने बताया कि यह एप स्कूलों के प्रिंसिपल गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उनको CBSE द्वारा दी जाने वाली हर जानकारी मिलेगी। अब तक यह वेबसाइट के माध्यम से दी जाती थी, लेकिन अब उनको यह ऑडियो वीडियो के माध्यम से भी दी जाएगी।


दिल्ली बजट 2019ः 4 सालों में दोगुना हुआ दिल्ली का बजट, 26 फीसदी फंड शिक्षा को

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)