अब छठ में घर जाना हुआ आसान: रांची से पटना तक छठ पूजा को लेकर चलेगी सुविधा स्पेशल ट्रेन

  • Follow Newsd Hindi On  
एयरलाइंस की तर्ज पर तय होगा रेल टिकट का किराया, बढ़ाने के लिए प्राइवेट कंपनियों को नहीं लेनी पड़ेगी अनुमति

रेलवे ने छठ पर्व में भीड़ को देखते हुए रांची से पटना के बीच सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची- पटना- रांची सुविधा स्पेशल ट्रेन चलेगी। एक नवंबर को ट्रेन संख्या 80625 रांची से पटना के लिए चलेगी। जबकि 3 नवंबर को ट्रेन संख्या 80626 पटना से रांची के लिए चलेगी। दोनों ही एक-एक ट्रिप चलेगी।

रांची-पटना-रांची सुविधा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 80625 रांची से रात 23:45 बजे प्रस्थान करेगी और गया होते हुए अगले दिन सुबह 09:30 बजे पटना में आगमन होगा। वहीं ट्रेन संख्या 80626 का पटना से 10:30 बजे सुबह प्रस्थान होगा और गया, बरकाकाना होते हुए रात 22:45 बजे रांची में आगमन होगा। इस सुविधा स्पेशल ट्रेन में 15 कोच होंगे। इसमें 7 स्लीपर कोच, 3 एसी के 3 कोच, सामान्य 3 कोच तथा 2 सामान्य यान कोच होंगे।


रांची-सासाराम ट्रेन में जोड़े गए तीन और कोच

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 18635 व 18636 रांची -सासाराम – रांची एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से तीन साधारण कुर्सी यान कोच जोड़ा गया है। रांची से 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तथा सासाराम से 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एक एसी चेयरकार कोच की सुविधा अस्थायी रूप से दिसंबर 2019 तक पहले से ही उपलब्ध है। इस ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे। इनमें 2 सामान्य यान, एसी चेयरकार 2, साधारण कुर्सीयान 3 तथा 7 सामान्य कोच होंगे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)