Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 9.68 लाख के पार, करीब 25 हजार लोगों की गई जान

  • Follow Newsd Hindi On  
Coronavirus In Russia: रूस में कोरोना के रिकॉर्ड दैनिक मामले दर्ज

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.35 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 5.78 लाख को पार कर गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 9.68 लाख से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 9,68,876 हो गई है। 3,31,146 लोग अभी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 32,695 नए मामले सामने आए हैं और 606 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 6,12,815 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


बता दें कि  भारत (Coronavirus in india) में अब 30-32 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आए उछाल के बाद सीमित अवधि के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। केंद्र सरकार अनलॉक 2.0 की गाइडलाइन भी जारी कर चुकी है।

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…


Live Blog

8:23PM 16 Jul, 20
कर्नाटक में आज 4169 नए मामले, 104 लोगों की मौत

कर्नाटक में आज 4169 नए मामले सामने आए और 104 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 51,422 हो गई है, जिनमें 19729 लोग ठीक हो चुके हैं और मौत का आंकड़ा 1032 हो गया है।

8:23PM 16 Jul, 20
मुंबई में आज कोरोना के 1498 नए मामले, 56 की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 1498 नए मामले दर्ज किए गए और 56 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की संख्या 97,751 हो गई है। इनमें  68,537 लोग ठीक हो चुके हैं, 23694 सक्रिय मामले हैं और 5520 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

8:22PM 16 Jul, 20
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8641 नए मामले, 266 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8641 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 266 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,14,648 हो गई है और मौत का आंकड़ा 11194 पहुंच गया है। अब तक राज्य में 1,58,140 लोग ठीक हो चुके हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा 97,950 मामले हैं। 

8:21PM 16 Jul, 20
दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1652 नए मामले, 58 लोगों की मौत

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1652 नए मामले सामने आए और 58 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राजधानी में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 118645 हो गई है, जिनमें 11407 मामले सक्रिय हैं, 97693 लोग ठीक हो चुके हैं और 3545 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 5896 TPCR/CBNAAT/TureNat टेस्ट और 14,329 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। अब तक 7,56,661 टेस्ट किए जा चुके हैं।

8:20PM 16 Jul, 20
हरियाणा में आज संक्रमण के 696 नए मामले

हरियाणा में आज संक्रमण के 696 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24,002 हो गई है, जिनमें 18,185 लोग ठीक हो चुके हैं, 5495 मामले सक्रिय हैं और 322 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

8:19PM 16 Jul, 20
पंजाब में आज संक्रमण के 298 नए मामले, नौ की मौत

पंजाब में आज संक्रमण के 298 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 9094 हो गई है और मौत का आंकड़ा 230 पहुंच गया है। अब तक 6277 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

8:18PM 16 Jul, 20
चंडीगढ़ में आज संक्रमण के 16 नए मामले

चंडीगढ़ में आज संक्रमण के 16 नए मामले दर्ज किए गए। यहां कुल मामलों की संख्या 635 हो गई है, जिनमें 148 मामले सक्रिय हैं और 476 मरीज अब तक ठठीक हो चुके हैं।  

8:17PM 16 Jul, 20
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 2145 नए मामले

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 2,145 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,57,914 हो गई है और मौत का आंकड़ा 5400 के पार हो गया है। वहीं, अब तक देश में कोरोना के 1,78,737 मरीज ठीक हो चुके हैं।

6:48PM 16 Jul, 20
तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 4549 नए मामले, 69 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 4549 नए मामले सामने आए और 69 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या  1,56,369 हो गई है। इनमें 46,714 सक्रिय मामले हैं, 1,07,416 लोग ठीक हो चुके हैं और 2236 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

6:44PM 16 Jul, 20
यूपी में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 2061 मामले, 34 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 2061 कोरोना के मामले सामने आए और 34 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 43,444 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 1046 पहुंच गया है। 

6:43PM 16 Jul, 20
आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के 14 पुजारी कोरोना संक्रमित

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के 14 पुजारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने आज मंदिर के पुजारियों, स्वास्थ्य और सतर्कता अधिकारियों के साथ बैठक की।

6:42PM 16 Jul, 20
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2593 नए मामले, 40 की मौत

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2593 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 38044 हो गई है। इनमें 18159 सक्रिय मामले हैं, 19393 ठीक हो चुके हैं और 492 लोगों की मौत हो चुकी है। 

3:25PM 16 Jul, 20
ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 494 नए मामले, राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 15,000 के पार

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 494 नए मामलों के साथ कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या 15,000 का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी।

3:24PM 16 Jul, 20
कर्नाटक में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बोले- केवल भगवान ही बचा सकते हैं

कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा है कि राज्य को केवल भगवान ही बचा सकते हैं।

3:23PM 16 Jul, 20
महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण का निधन

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त बनकर इतिहास रचने वाली नीला सत्यनारायण का यहां के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 के कारण निधन हो गया।1972 बैच की आईएएस अधिकारी सत्यनारायण (71) ने राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और आखिरकार नौकरशाही सेवा के 42 वर्षों के कार्यकाल में एसईसी पद पर उन्हें काबिज किया गया था। इसके अलावा, वह एक कवयित्री, लेखिका, गायिका, कंपोजर और संगीत निर्देशक थीं, जिन्होंने कई मराठी फिल्मों और कुछ बॉलीवुड गाने कंपोज किए थे

3:22PM 16 Jul, 20
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल कोरोना वायरस से संक्रमित

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर गुरुवार को लातूर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 88 वर्षीय नेता को लातूर से करीब 320 किलोमीटर दूर स्थित पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

3:21PM 16 Jul, 20
केरल हाईकोर्ट ने राज्य में 31 जुलाई तक प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया रोक

केरल हाईकोर्ट ने राज्य में 31 जुलाई तक सभी तरह के कार्यक्रमों, खास तौर पर विरोध प्रदर्शनों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगाया दिया है। सिर्फ उन्हीं आयोजनों को मंजूरी मिलेगी जो पिछले महीने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (एनडीएमए) की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार होंगे।

3:20PM 16 Jul, 20
अरुणाचल प्रदेश में 29 नए मामले सामने आए

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 491 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नामसाई जिले में 14, लेपा राडा में दो, निचले सियांग में एक और कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में 12 मामले सामने आए हैं।

अरुणाचल प्रदेश में अभी 335 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 153 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और तीन लोगों की जान गई है।

3:19PM 16 Jul, 20
हिमाचल प्रदेश में दो नए मामले सामने आए

हिमाचल प्रदेश में दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,343 हो गई है। जिसमें से 350 सक्रिय मामले हैं, 969 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

3:18PM 16 Jul, 20
पुदुचेरी में 147 नए मामले सामने आए

पुदुचेरी में आज 147 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1743 हो गई है। जिनमें से 774 सक्रिय मामले हैं, 947 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और 22 लोगों की मौत हो गई है।

11:48AM 16 Jul, 20
राजस्थान में 143 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 143 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 26,580 हो गई है। जिसमें से 6,459 सक्रिय मामले हैं और 534 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:42AM 16 Jul, 20
मिजोरम: 29 नए मामले सामने आए

राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना के 29 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 267 हो गई है, जबकि अब तक 159 मरीज ठीक हुए हैं। -सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम सरकार

11:41AM 16 Jul, 20
बिहार में आज से 31 जुलाई तक लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए बिहार में आज से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। हालांकि इस बार लॉकडाउन के दौरान जरूरी कामों में छूट मिलेगी।

11:40AM 16 Jul, 20
अमेरिका में कोरोना केसों का नया रेकॉर्ड बना

अमेरिका में कोरोना केसों का नया रेकॉर्ड बना। बुधवार को 67,632 कोविड-19 केस सामने आए और 997 लोगों की मौत हुई है।

11:39AM 16 Jul, 20
पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 997 और ब्राजील में 1261 लोगों की मौत

दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 40 हजार से ज्यादा हो गई है और 36 लाख 16 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 997 और ब्राजील में 1261 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक गुरुवार सुबह आठ बजे तक के हैं।

11:38AM 16 Jul, 20
दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.36 करोड़ के पार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख 86 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 36 लाख 91 हजार को पार कर गया है। जबकि 80 लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

11:37AM 16 Jul, 20
भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 63.24% हुआ

सरकार ने बताया कि भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 63.24 प्रतिशत हो गया है। रिकवर/डेथ का अनुपात 96.09% : 3.91% है।

11:36AM 16 Jul, 20
बुधवार को पूरे देश में हुए 3.26 लाख टेस्ट: ICMR

ICMR ने बताया कि बुधवार को कोरोना के 3,26,826 टेस्ट किए गए। 15 जुलाई तक देश में 1,27,39,490 टेस्ट हो चुके हैं।

11:35AM 16 Jul, 20
कोरोना केसों ने तोड़ा रेकॉर्ड: आज 32695 केस, 606 मौतें

पिछले 24 घंटे में 32,695 कोरोना केस आए। यह अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं 606 मौतें भी हुई हैं। भारत में कुल कोरोना केस 9,68,876 हुए। फिलहाल 3,31,146 केस ऐक्टिव वहीं 6,12,815 मरीज ठीक हुए। अबतक कोरोना से 24,915 लोगों ने जान गंवाई।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)