Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.92 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 7.17 लाख को पार कर गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 20.27 लाख से ऊपर है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20,27,075 हो गई है। 6,07,384 लोग अभी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,538 नए मामले सामने आए हैं और 916 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 41,585 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 13,78,105 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और और रिकवरी रेट 65.44 प्रतिशत हो गया है।
बता दें कि भारत (Coronavirus in india) में अब औसतन 55 हजार से ज्यादा केस रोजाना सामने आ रहे हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आए उछाल के बाद सीमित अवधि के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने अनलॉक 3.0 की गाइडलाइन जारी कर दी है।
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 165 सीएपीएफ कर्मियों सहित 249 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद यहां कुल मामले 3,466 हो गए हैं। इनमें 1,926 ठीक और 10 मौतें शामिल हैं।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,171 नए मामले सामने आए, 7594 लोग ठीक हुए और 89 लोगों की मौत हो गई। कुल मामलों की संख्या अब 2,06,960 हो गई है, जिनमें 1,20,464 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,842 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल, सक्रिय मामलों की संख्या 84,654 है।
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 10483 नए मामले सामने आए और 300 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,90,262 हो गई है। इनमें 1,45,582 मामले सक्रिय हैं, 3,27,281 लोग ठीक हो चुके हैं और 17,092 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में 278 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,901 हो गई है।
हरियाणा में आज कोरोना के 751 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 40,054 हो गई है, जिनमें 33,444 लोग ठीक हो चुके हैं, 6143 मामले सक्रिय हैं और 467 लोगों की मौत हो गई है।
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 734 नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 719 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37,298 हो गई है। इनमें 27,621 लोग ठीक हो चुके हैं, 8715 मामले सक्रिय हैं और 962 लोगों की मौत हो चुकी है।
पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1063 नए मामले दर्ज किए गए और 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 381 लोग ठीक भी हुए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 21,930 हो गई है। इनमें 7,351 मामले सक्रिय हैं, 14040 लोग ठीक हो चुके हैं और 539 लोगों की मौत हो चुकी है।
गुजरात में कोरोना के 1074 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 68,885 हो गई है। इनमें 14,587 मामले सक्रिय हैं, 51692 ठीक हो चुके हैं और 2606 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह कल ही संसद की स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए थे।
मिजोरम में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 558 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 270 है जबकि 288 लोग ठीक हो चुके हैं।
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 473 नए मामले सामने आए। इनमें से 128 जम्मू से और 345 कश्मीर से हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 23927 हो गई है। इनमें 7260 मामले सक्रिय हैं, 16218 ठीक हो चुके हैं और 449 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में आज कोरोना के 1192 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल केस 1,42,723 हुए, अब तक 4082 की मौत।
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से रेकॉर्ड 63 लोगों की मौत हुई है। राज्य में मृतकों की कुल संख्या 1981 हुए, राज्य में 4404 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। यूपी में फिलहाल 44,563 ऐक्टिव केस हैं, 66834 लोग ठीक हो चुके हैंः यूपी के अडिशनल होम सेक्रटरी अवनीश अवस्थी
बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में छह अगस्त को 3,646 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 71,794 हो गई है।
पुदुचेरी में आज 244 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, 77 लोग ठीक हुए हैं और पांच मौतें दर्ज की गईं हैं। इसके बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,862 हो गई है। जिसमें 1873 सक्रिय मामले, 2914 रिकवरी और 75 मौतें शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,061 हो गई है। जिसमें 1124 सक्रिय मामले, 1897 रिकवरी और 12 मौतें शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
तेलंगाना में छह अगस्त को कोरोना संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई और 2,207 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75,257 हो गई है और अब तक 601 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में आज 10.30 बजे तक 422 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और छह मौतें हुईं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 49,418 है। जिनमें 35,186 ठीक हो चुके मामले, 13,469 सक्रिय मामले और 763 मौतें शामिल हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय को अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ऑनलाइन ओपन-बुक परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी। शेड्यूल के अनुसार कुछ दिशानिर्देशों के साथ मेल के साथ-साथ आधिकारिक पोर्टल पर भी प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने क्वारंटीन के नियमों में बदलाव किया है। बीएमसी ने बताया कि 'कोरोना से एहतियात के मद्देनजर विमान से मुंबई आने वाले सभी घरेलू यात्रियों को 14-दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने अन्य जरूरी प्रोटोकॉल जारी किए हैं। इन नियमों में छूट के इच्छुक सरकारी अधिकारियों को आगमन से दो दिन पहले निगम को सूचित करना होगा।'
दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 62 हजार से ज्यादा हो गई है और 50 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,203 और ब्राजील में 1,226 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के हैं।
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या सात लाख 17 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 92 लाख 55 हजार को पार कर गया है। जबकि एक करोड़ 23 लाख 57 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में छह अगस्त तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 2,27,24,134 है। जिनमें से 5,74,783 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को ही किया गया है।
देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20,27,074 हो गई है। जिनमें से 6,07,384 सक्रिय मामले हैं, 13,78,105 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 41,585 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 62,537 नए मामले सामने आए हैं और 886 लोगों की मौत हुई है।