‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में ऋत‍िक रोशन संग दीप‍िका पादुकोण की बनी जोड़ी

  • Follow Newsd Hindi On  
'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में ऋत‍िक रोशन संग दीप‍िका पादुकोण की बनी जोड़ी

जल्द ही 1982 में आई फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ का रीमेक बनने वाला है। फिल्म के रीमेक में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य निभाते नजर आएंगे।  पहली बार दोनों की जोड़ी बनने जा रही है।

राज एन सिप्पी की सुपरहिट फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ वर्ष 1982 में आई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे और उनके अपोजिट एक्ट्रेस हेमा मालिनी थी। अब इस फिल्म का रीमेक बनाने की तैयारी की जा रही है। रीमेक बनाने का जिम्मा बॉलीवुड के दो बड़े निर्देशक फराह खान और रोहित शेट्टी ने लिया है। दोनों ने इस प्रोजेक्ट के लिए टीमअप किया है। ऋतिक रोशन को फिल्म के लिए पहले ही फाइनलाइज कर लिया गया था अब दीपिका भी फिल्म का हिस्सा बन गई हैं।


यह भी पढ़ें:  ‘उर्वशी’ गाने पर प्रभुदेवा से डांस सीख रहे हैं सलमान खान, देखें वीडियो

फिल्म मेकर्स इस रीमेक में दीप‍िका पादुकोण को कास्ट करना चाहते थे, क्योंकि उनके हिसाब से दीपिका हेमा मालिनी के किरदार में एकदम फिट बैठेंगी। ऋतिक रोशन से पहले इस फिल्म के लिए शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम भी सामने आया था।

फिलहाल ऋतिक अपनी फिल्म ‘सुपर 30′ में व्यस्त हैं, जो 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। वहीं, दीपिका भी पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म ’83’ की शूटिंग कर रही हैं।  अब दीपिका और ऋतिक और दीपिका पहली बार साथ नजर आएंगे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)