Delhi Election LIVE: दिल्ली में वोटिंग का वक्त ख़त्म, शाम 6:30 बजे तक 55.18% वोटिंग

  • Follow Newsd Hindi On  
Delhi Election LIVE: दिल्ली 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

Delhi Election LIVE: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। मतदान शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस चुनावी मैदान में शीर्ष तीन दावेदार हैं। दिल्ली में आज डेढ़ करोड़ वोटर 672 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस, होमगार्ड सहित अर्धसैनिक बल के 75 हजार से ज्यादा हथियारबंद जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे।

Delhi Election 2020 LIVE Update:

6:40 PM | दिल्ली में शाम 6:30 बजे तक 55.18% वोटिंग

Image



5:40 PM | दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक 52.95 % वोटिंग

Image


5:15 PM | Delhi Election LIVE: दिल्ली में मतदान का अंतिम घंटा, शाम 5 बजे तक 44.52% वोटिंग


3:42 PM | दिल्ली में दोपहर 3:30 बजे तक 40.51% वोटिंग

Image


2:30 PM | दिल्ली में 2 बजे तक 28.14 प्रतिशत वोटिंग हुई।


1:30 PM | दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक 20.34 प्रतिशत वोटिंग


12:36 PM | गिरिराज सिंह पर EC ने मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर कथित पैसे बांटने के आरोपों पर चुनाव आयोग गंभीर हो गया है। चुनाव आयोग ने इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। AAP सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि गिरिराज सिंह ने रिठाला में कुछ लोगों के बीच पैसा बांटा है।



12:20 PM | मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने डाला वोट

दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट के निर्माण भवन स्थित पोलिंग बूथ पर डाला वोट।

 chief election commissioner sunil arora


12:15 PM | दिल्ली चुनावः सुबह 12 बजे तक 16.36 फीसदी वोटिंग


11:57 AM | गौतम गंभीर ने डाला वोट

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राजेंद्र नगर विधानसभा में अपना वोट डाला है।


11:54 AM | आडवाणी ने डाला वोट

दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने औरंगजेब लेन स्थित बूथ पर डाला वोट।

Image

11:28 AM | अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा

दिल्लीः आप और कांग्रेस कार्यकर्ता मजनूं के टीले के पास भिड़े। कांग्रेस नेता अलका लांबा पर टिप्पणी के बाद हंगामा। आप नेता संजय सिंह ने चुनाव आयोग में शिकायत करने की बात कही है।


11:15 AM | दिल्ली विधानसभा चुनावः 11 बजे तक लगभग 7 फीसदी मतदान।

Image


11:06 AM | गांधी परिवार ने डाला वोट

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सोनिया गांधी ने निर्माण भवन बूथ में अपना वोट डाला। प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने अधिकार स्पष्ट कीजिए और वोट डालिए।


10:40 AM | पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने डाला वोट

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी ने निर्माण भवन में वोट डाला।

Image


10:32 AM | राष्ट्रपति ने किया मतदान

दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी के साथ प्रेजिडेंट एस्टेट स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में किया मतदान।


10:20 AM | बाबरपुर में चुनाव अधिकारी की मौत

उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर में ड्यूटी के दौरान उधम सिंह नाम के एक चुनाव अधिकारी की मौत हो गई है। ये घटना पोलिंग बूथ के अंदर मौत बाबरपुर प्राइमरी स्कूल में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया है।


10:10 AM | दिल्लीः सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी मतदान।


9:52 AM | दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ डाला वोट

सिविल लाइंस के एक बूथ पर वोट डालकर निकले सीएम अरविंद केजरीवाल


9:30 AM | नई दिल्ली और यमुना विहार में बूथ पर EVM खराब

दिल्लीः नई दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय बूथ 114 और यमुना विहार के C10 ब्लॉक स्थित बूथ पर ईवीएम में तकनीकी खराबी


9:15 AM | अलका लांबा ने वोट डाला

दिल्लीः चांदनी चौके से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में डाला वोट। आप के प्रह्लाद साहनी और बीजेपी के सुमन गुप्ता से है मुकाबला।


9:05 AM | पूर्व उपराष्ट्रपति ने डाला वोट

दिल्लीः पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और आरएसएस के नेता रामलाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन स्थित बूथ पर डाला वोट।


8:54 AM |   कृष्णानगर के देवी पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन


8:50 AM | तुगलक क्रिसेंट रोड के एक स्कूल में वोट डालने पहुंचे जस्टिस आर भानुमति।


8:30 AM | अमित शाह ने की वोट डालने की अपील

दिल्ली को स्वच्छ हवा, स्वच्छ पीने का पानी और हर गरीब को अपना घर देकर इसे विश्व की सबसे अच्छी राजधानी सिर्फ एक दूरदर्शी सोच व मजबूत इरादों वाली सरकार ही बना सकती है। मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि झूठ और वोटबैंक की राजनीति से दिल्ली को मुक्त करने के लिए मतदान अवश्य करें।


8:26 AM | बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने डाला वोट

बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने मटियाला के पोलिंग बूथ पर डाला वोट। बीजेपी से राजेश गहलोत और कांग्रेस से सुमेश शौकीन और आप से वर्तमान विधायक गुलाब सिंह यादव हैं उम्मीदवार।


8: 15 AM | शाहीन बाग में मतदाताओं की लंबी कतार

दिल्लीः शाहीन बाग के शाहीन पब्लिक स्कूल के बाह लगी मतदाताओं की लंबी लाइन। आप केविधायक अमानतुल्लाह, कांग्रेस के परवेज हाशमी और बीजेपी के ब्रह्म सिंह के बीच है मुकाबला।


8:10 AM | विदेश मंत्री ने डाला वोट

दिल्लीः विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तुगलक क्रिसेंट के एनडीएसी स्कूल ऑफ साइस और ह्यूमैनिटीज में वोट डाला। बोले- हर नागरिक की याह मूल जिम्मेदारी है कि वोट दे। बाहर निकलकर वोट देना महत्वपूर्ण है।


8:05 AM | युवाओं से पीएम मोदी की अपील

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रेकॉर्ड बनाएं।


8:01 AM | योगी बोले- नमस्कार दिल्ली, वोट डालिए

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दिल्ली के लोग मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा, ” नमस्कार दिल्ली। आज मतदान है। बदलाव के लिए वोट करें। विकास की गति देने वाली एवं जनहित को समर्पित सरकार चुनने के लिए वोट करें।


8:00 AM | बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए झाड़ू पर वोट करें: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों से अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए मतदान करने का आग्रह किया और उन्हें ‘झाड़ू’ का बटन दबाने के लिए कहा। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों को लोकतंत्र के महान पर्व की शुभकामनाएं दीं।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, “लोकतंत्र के महापर्व पर सभी दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं। आज सच्चे मन से अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए वोट करें। झाड़ू पर वोट करें।”


7:55 AM | खुशहाल दिल्ली के लिए वोट दें: संजय सिंह

आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली की जनता से अपील है लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, फ्री बिजली पानी की सुविधा के लिए वोट दें। ‘खुशहाल दिल्ली’ के लिए वोट दें।”


7:52 AM | महिलाओं से केजरीवाल की अपील

वोट डालने ज़रूर जाइये। सभी महिलाओं से खास अपील है कि जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़म्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलाएं वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।


इस बार के विधानसभा चुनाव में एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 81,05,236 पुरुष और 66,80,277 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि 869 थर्ड जेंडर मतदाता भी मताधिकार का उपयोग करेंगे। पूरी दिल्ली में 13,571 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि 2688 कुल पोलिंग स्टेशन होंगे। 3141 मतदान केंद्र संवेदनशील मिले हैं। 144 मतदान केंद्र अति-संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं।


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

दिल्ली चुनाव: 13571 मतदान केंद्रों में से 3141 संवेदनशील बूथों में शाहीन बाग के सभी पोल बूथ शामिल

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)