दिल्ली : महिला एसआई की गोली मारकर हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक (एसआई) की शुक्रवार रात रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एसआई प्रीति अहलावत (26) पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में तैनात थीं।

पुलिस ने बताया कि रात लगभग 9.30 बजे फोन पर घटना की जानकारी मिली। एसआई के सर पर गोली मारी गई थी।


रोहिणी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) एस.डी. मिश्रा ने कहा, “हमने संदिग्धों की पहचान कर ली है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज ले लिए हैं।”

उन्होंने कहा कि ‘मौके से तीन कारतूस मिले हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।’

उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे निजी रंजिश हो सकती है।


अहलावत 2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)