‘…सिर्फ हिंदुओं की चलेगी’: युवक ने शाहीन बाग में की फायरिंग, गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
'...सिर्फ हिंदुओं की चलेगी': युवक ने शाहीन बाग में की फायरिंग, गिरफ्तार

दिल्ली के शाहीन बाग में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब कपिल गुर्जर नाम के शख्स ने प्रोटेस्ट इलाके में आकर गोलियां चलाईं। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। घटना का वीडियो सामने आई है जिसमें आरोपी खुद अपना नाम बता रहा है और खुद को दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके का रहने वाला बताया है। इसी वीडियो में आरोपी कहता नज़र आता है- हमारे देश में किसी ओर की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओ की चलेगी। कपिल को फिलहाल सरिता विहार थाने ले जाया गया है।

एक अन्य वीडियो में दिल्ली पुलिस के जवान आरोपी युवक को पकड़कर ले जा रहे है। इसी बीच उसने अपना नाम और पता बताया है।


इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे छात्रों पर एक नाबालिग ने फायरिंग की थी। इसमें एक छात्र शादाब घायल हो गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।


शाहीन बाग फायरिंग: केजरीवाल का ट्वीट- ‘अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का’

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)