धोनी ने यूं मनाया बर्थडे, बेटी जीवा के साथ किया डांस, देखें तस्वीरें

  • Follow Newsd Hindi On  
धोनी ने यूं मनाया बर्थडे, बेटी जीवा के साथ किया डांस, देखें तस्वीरें

भारत के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज 38 साल के हो गए हैं। 7 जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने रविवार को पत्नी, बेटी और अन्य करीबियों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की।

धोनी ने यूं मनाया बर्थडे, बेटी संग किया डांस, पत्नी ने शेयर की PICS


इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में धोनी बेटी जीवा संग डांस करते भी नजर आ रहे हैं। माही के बर्थडे की तस्वीरें शेयर करते हुए धोनी की पत्नी साक्षी ने लिखा- Happy Bday boy. रिप्लाई में धोनी के फैन्स ने भी उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट अकाउंट पर भी तस्वीरें डाली गयी हैं। एक फोटो में दिखाई देता है कि धोनी के चेहरे में पूरी तरह केक लगा हुआ है। उन्होंने बेटी को गोद में उठा रखा है।


सोशल मीडिया पर क्रिकेटप्रेमी और फैंस धोनी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले ट्विटर पर ICC ने एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में विराट कोहली ने कहा- ‘जब मैं पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूम में गया था तब धोनी मेरे कप्तान थे। आज बेशक मैं भारतीय टीम का कप्तान हूं, लेकिन मेरे लिए वह हमेशा मन से मेरे कप्तान बने रहेंगे।’

वहीं, वर्ल्ड कप में धीमी पारियों के लिए आलोचकों के निशाने पर आने के बाद धोनी के संन्यास लेने पर भी कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में मीडिया में भी बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से आई खबरों में वर्ल्ड कप के बाद धोनी के संन्यास की ओर इशारा किया गया था। हालांकि, कुछ दिग्गजों का कहना है कि अभी वे कुछ साल और क्रिकेट खेलते रह सकते हैं।


वर्ल्ड कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से लेंगे संन्यास, बीसीसीआई ने दिया संकेत

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)