दिल्ली : किशोरी से दुष्कर्म के मामले में किशोर समेत 3 अन्य गिफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
Gujarat: परेश रावल के भाई क्लब में चला रहे थे जुआघर, पुलिस ने हिमांशु रावल समेत 20 जुआरियों को दबोचा

दिल्ली पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक किशोर भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।

पीड़ित लड़की ने शनिवार को ग्रेटर कैलाश में हुई घटना के बाद पुलिस को सूचित किया।


लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार महीने से ग्रेटर कैलाश में काम कर रही थी, जहां काम उसके साथ काम करने वाले आरोपी किशोर से उसकी दोस्ती हो गई थी। हालांकि, दोनों ने एक महीने पहले काम छोड़ दिया था।

पीड़िता के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने शनिवार को ग्रेटर कैलाश में उसे अपने दोस्त के काम के अड्डे पर बुलाया था, जहां लड़के के साथ तीन अन्य लोग मौजूद थे। पीड़िता ने बताया की किशोर ने कथित तौर पर अपने दोस्तों की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया।

डीसीपी दक्षिण अतुल ठाकुर ने कहा कि किशोर सहित सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉस्को अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)