दिल्ली में 3 से 5 फरवरी को हो सकती है हल्की बारिश : आईएमडी (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली वासियों को शनिवार को एकबार फिर से सर्द सुबह का सामना करना पड़ा। यहां सुबह न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने कहा, दिल्ली में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है और इस दौरान शीतलहर जारी रहेगी।


शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आईएमडी के प्रमुख (उत्तरी संभाग) कुलदीप श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, दिल्ली में 3 फरवरी को रात में हल्की बारिश होने की संभावना है और 5 फरवरी तक स्थिति ऐसे ही बनी रह सकती है।


–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)