Dinara Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: दिनारा में JDU-RJD से आगे निकली लोजपा

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Polls 2020: चुनाव परिणाम के पूर्व प्रत्याशी पहुंचे भगवान की शरण

Dinara Vidhan Sabha Seat: रोहतास-आरा-बक्सर जिलों की सीमा से सटा हुआ दिनारा विधानसभा बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक है। इस विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रखंड दिनारा, दावथ तथा सूर्यपुरा है। कभी रामधनी सिंह और लक्ष्मण राय का इस विधानसभा सीट पर कब्जा रहता था लेकिन 2005 के बाद जैसे ही परिसीमन बदला यहां की राजनीति ने अलग रूप ले लिया।

दिनारा विधानसभा सीट का इतिहास

साल 1951 से ही बिहार विधानसभा के लिए सदस्य चुनकर भेजने वाली इस सीट पर 2015 में जेडीयू ने अपना कब्जा जमाया था।जयकुमार सिंह पहली बार 2010 में यहां जीतकर विधायक बने थे। रामधनी सिंह 1990 और 1995 में जनता दल के टिकट पर तो 2000 और फरवरी 2005 के चुनाव में जेडीयू के टिकट पर विधानसभा में पहुंचे थे।


यहां की जनता ने उन्हें 1990 से लगातार चार बार विधायक बनाया है। नवंबर 2005 में हुए चुनाव में रामधनी सिंह को बहुजन समाज पार्टी की सीता सुंदरी देवी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। कांटे की टक्कर में रामधनी सिंह बसपा उम्मीदवार से महज 884 मतों के अंतर से हार गए थे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

दिनारा विधानसभा सीट पर यादव और रविदास की सबसे अहम भूमिका में है। वहीं, मुस्लिम, राजपूत और ब्राह्मण आबादी भी इस इलाके में अच्छी- खासी है।

कुल वोटरः 2.98 लाख


पुरुष वोटरः 1.56 लाख (52.39%)

महिला वोटरः 1.40 लाख (47.22%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 5 (0.001%)

दिनारा विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के जय कुमार सिंह को 64699 मत मिले तो भाजपा के राजेंद्र सिंह को 62008 मत प्राप्त हुए ऐसे में राजेंद्र सिंह मात्र 2691 मतों से पराजित हो गए थे।

Dinara Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू –  जय सिंह

राजद – विजय मंडल

लोजपा – राजेन्द्र प्रसाद सिंह

जाप – अरूण कुमार सिंह

रालोसपा – राजेश सिंह

Dinara Vidhan Sabha winner : नोखा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Jai Kumar Singh JD(U) 64699 Rajendra Prasad Singh BJP 62008
2010 Jay Kumar Singh JD(U) 47176 Sita Sundari Devi RJD 30566
OCT 2005 Sita Sundari Devi BSP 41938 Ramdhani Singh JD(U) 41054
FEB 2005 Ram Dhani Singh JD(U) 32443 Arun Kumar Singh BSP 29665
2000 Ram Dhani Singh JD(U) 53489 Saroj Kumar Gupta RJD 42411
1995 Ram Dhani Singh JD 56518 Laxman Roy INC 33584
1990 Ramdhani Singh JD 33068 Lakman Rai INC 28944
1985 Lakshuman Rai INC 51737 Ram Dhani Singh LKD 47520
1980 Lakshman Rai INC(I) 34708 Ramdhani Singh JNP(SC) 27707
1977 Sheopujan Singh JNP 20184 Lakshman Rai INC 15147
1972 Ram Narain Sah NCO 30781 Ramanand Singh INC 22491
1969 Ramanand Prasad Singh INC 17242 Ram Ashish Singh SHD 12383
1967 R. A. Singh SSP 27154 R. Singh INC 11715
1962 Ram Ashish Singh PSP 25692 Ramjee Singh INC 17932
1957 Ram Asish Singh PSP 18611 Hafiz Manzoor Hussain INC 12283
1951 Ramanand Upadhya INC 7977 Rajendra Pratap Singh Alias Balajee KMPP 6305

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)