दमोह में मासूम से दरिंदगी

  • Follow Newsd Hindi On  

दमोह/भोपाल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक मासूम बालिका के साथ दरिंदगी हुई है। बालिका से ज्यादती किए जाने के बाद आंखों को भी चोट पहुंचाई गई है। बालिका की हालत गंभीर है। इस घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए अपराधियों केा सख्त सजा दिलाने की बात कही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को जबेरा थाना क्षेत्र से एक छह वर्षीय लड़की लापता हुई थी। रात भर खोज की गई मगर पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह वह एक खेत के सूने मकान में गंभीर हालत में मिली। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे और आंखों में चोट थी। बालिका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया मगर हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया।


इस घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए ट्वीट किया है, “दमोह जिले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी! बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।”

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)