बिहार पुलिस की बड़ी लापरवाही: नवादा में बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी थाने से फरार

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार पुलिस की बड़ी लापरवाही: नवादा में बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी थाने से फरार

पटना | बिहार के नवादा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक शख्स मंगलवार को पुलिस की हिरासत से फरार हो गया।

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक आठ साल की लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या का आरोपी सोनू राजवंशी मंगलवार सुबह नवादा जिले के हिसुआ पुलिस थाने के शौचालय की खिड़की से फरार हो गया।


photo hindustan

चौकीदार को दिया चकमा

8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या का आरोपित सोनू राजवंशी हिसुआ थाने की पुलिस कस्टडी से मंगलवार को भाग निकला। टॉयलेट के लिए वह साढ़े तीन बजे सुबह में थाने के ही शौचालय में गया था। इस बीच शौचालय में बनी खिड़की से वह भाग निकला। चौकीदार को भ्रमित करने के लिए उसने नल को चालू छोड़ दिया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस चारों तरफ उसकी खोज में खाक छान रही है।

सोमवार को ही पुलिस ने किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के मोदी बिघा गांव में सोनू राजवंशी और छोटेलाल राजवंशी दोनों ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। बच्ची के दादा ने दोनों को आरोपित कर थाने में मामला दर्ज कराया था। सोनू के भागने के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।


बिहार: नींद में सो रही 8 साल की बच्ची को उठाया, गैंगरेप के बाद कर दी हत्या

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)