दिल्ली-NCR सहित कश्मीर में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली-NCR सहित कश्मीर में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

दिल्ली-NCR में शाम सवा 5 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश इलाका था। हालांकि जानमाल के कोई नुकसान की खबर अभी नहीं आई है।

शुरुआती खबर के अनुसार पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, अमृतसर, चंडीगढ़ जैसे अहम शहर शामिल हैं। भूकंप शाम 5.12 मिनट पर महसूस किये गये हैं। इन शहरों में जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए लोग घरों से बाहर निकल गये।


बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था। अफगानिस्तान की राजधानी काबूल के उत्तर-पूर्व में भूकंप का केंद्र था। अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 दर्ज की गई है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)