Eid Mehndi Designs 2020: ईद के मौके पर हाथों में जरूर रचाएं मेहंदी, ये रहे कुछ आसान और लेटेस्ट डिजाइन

  • Follow Newsd Hindi On  
Eid Mehndi Designs 2020: ईद के मौके पर हाथों में जरूर रचाएं मेहंदी, ये रहे कुछ आसान और लेटेस्ट डिजाइन

Eid Mehndi Design: ईद का चांद दिखने के साथ ही रमजान का पाक महीना समाप्त हो जाएगा। रमजान के खत्म होते ही ईद (Eid ul-Fitr) का इंतजार हर किसी को होता है। आज शाम चांद के दिखते ही ईद (Eid-Al-Fitr) की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। मुस्लिम समाज के सभी लोग ईद की नमाज, कपड़े, पकवान आदि की तैयारियों में जुट जायेंगे। लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण लोग घरों में ही ईद मनाने के लिए मजबूर हैं। साथ ही बाजारों के बंद होने की वजह से खरीदारी भी नहीं हुई होगी। लेकिन इस पाक महीने के त्योहार को घर-परिवार के साथ मना रही हैं तो हाथों पर मेहंदी रचाया जा सकता है।

ईद की तैयारियों में मेहंदी भी बहुत अहम होती है। औरतें अपने हाथों पर मेहंदी लगा कर ईद के लिए तैयार होती हैं यह मेहंदी ईद के जश्न को और खूबसूरत बना देती है। जैसे हर मौके पर मेहंदी का अहम रोल होता है, वैसे ही ईद के मौके पर भी औरतों के श्रृंगार में मेहंदी बेहद खास होती है। इस ईद आप भी मेहंदी के खूबसूरत डिज़ाइन से अपने हाथों को सजाएं। इन आसान सी लेटेस्ट डिजाइन के साथ ईद का जश्न मनाइए।


आप चाहें तो दोनों हाथो पर एक ही डिज़ाइन लगा कर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

Image result for both hands simple mehendi designs

यह डिज़ाइन आपके हाथों की खूबसूरती तो बढ़ाएगा ही साथ ही लगाने में भी बहुत आसान है।


Image result for arabic mehndi designs in both hands

अगर आप भी मेहंदी के सिंपल डिज़ाइन पसंद करती हैं तो यह डिज़ाइन आपके लिए बेस्ट है।

Image result for arabic mehndi designs in both hands

यह डिज़ाइन आपके हाथो की रौनक बढ़ा देगा।

Image result for both hand simple mehendi designs

यह डिज़ाइन आप जरूर ट्राई कर सकती हैं क्योंकि यह सिंपल होने के साथ- साथ खूबसूरत भी है।

टैटू मेंहदी (Tattoo Mehndi)

हिना मेंहदी टैटू

अरेबिक डिजाइन

ईद पर लगाने के लिए अरेबिक स्टाइल की मेहंदी सबसे ज्यादा लड़कियां पसंद करती हैं। इन्हें लगाना भी आसान होता है और ये फटाफट से लग भी जाती हैं।

ईद स्पेशल भरवां मेहंदी

अगर मेहंदी लगाना बहुत ज्यादा पसंद करती हैं तो पूरे हाथों पर भर हाथ मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इसे लगाने में थोड़ा समय ज्यादा लगेगा लेकिन अगर आप मेहंदी से प्यार करती हैं तो इन लेटेस्ट डिजाइन को जरूर ट्राई करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mehendi Art (@mehendi_designs_) on

बता दें, इस्लाम में ‘ईद- उल-फितर’ दो बड़े त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार रमजान के पाक महीने के बाद मनाया जाता है। 29 या 30 दिन के रोजे रखने के बाद आखिरी रोजे की शाम को ईद का मुबारक चांद नजर आता है और इसी के साथ ईद का पर्व शुरू हो जाता है। ईद मुस्लिम समाज के त्यौहार है, लेकिन हमारे देश में सभी धर्म इसे मिल कर मनाते हैं। मुस्लिम समाज के लोगों की तरह और धर्म के लोग भी ईद के लिए उतने ही उत्साहित नजर आते हैं क्योंकि यह त्यौहार भाईचारे का संदेश देता है।


Chand Raat Mubarak 2020: इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और प्रियजनों को कहें ‘चांद मुबारक’

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)