कोरोना वायरस के तांडव के चलते पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था का हाल बेहाल है। जानकारों के मुताबिक, ग्लोबल इकॉनमी तेजी से मंदी की ओर बढ़ रही है। ऐसे में तमाम कंपनियां कर्मचारियों छंटनी कर रही हैं। हजारों-लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार हो चुके हैं। ज्यादातर कंपनियों ने इस साल प्रमोशन और सैलरी हाइक पर रोक लगा दी है, लेकिन फ्रांस की आईटी कंपनी केपजेमिनी (Capgemini) ने अपने कर्मचारियों का हौसला और भरोसा बढ़ाने के लिए शानदार सैलरी हाइक का ऐलान किया है।
भारत में काम करते हैं 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी
इस फ्रेंच आईटी कंपनी में कुल 2 लाख कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से 1.2 लाख भारत में काम करते हैं। भारत में काम करने वाले 70 फीसदी एंप्लॉयीज को हाई सिंगल डिजिट हाइक मिला है। मतलब 84000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी है। सैलरी में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी।
एकोमोडेशन के रूप में 10 हजार अलग से
अगर कंपनी का कोई एंप्लॉयी लॉकडाउन में कहीं फंस गया है तो एकोमोडेशन के रूप में उसे 10 हजार रुपये कैश अलग से मिलेंगे। मंदी के कारण आईटी कंपनियों के पास नए प्रॉजेक्ट्स नहीं आ रहे हैं। फ्रेंच कंपनी ने कहा कि जिन एंप्लॉयी के पास कोई प्रॉजेक्ट नहीं है उन्हें भी सैलरी मिलती रहेगी।