Gaighat Vidhan Sabha Seat: गायघाट विधानसभा में JDU और RJD के बीच होगी जोरदार टक्कर

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Polls 2020: चुनाव परिणाम के पूर्व प्रत्याशी पहुंचे भगवान की शरण

Gaighat Vidhan Sabha Seat: गायघाट विधानसभा क्षेत्र चुनाव के लिहाज से काफी अहम सीट बन चुकी है। अबकी बार का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। JDU ने महेश्वर प्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है, वहीं RJD की तरफ से निरंजन राय मैदान में हैं। बिहार की विधानसभा सीट गायघाट को JDU और RJD का गढ़ माना जाता है।

गायघाट विधानसभा सीट का इतिहास

मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी के किनारे बसे इस क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उम्मीदवार जीतते रहे हैं। साल 1990 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार महेश्वर यादव ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार गायघाट विधानसभा सीट से चुनाव जीता था।


साल 1995 के चुनाव में महेश्वर यादव जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते भी। साल 2000 में जनता दल यूनाइटेड के वीरेंद्र सिंह चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में सफल रहे। फिर साल 2005 में महेश्वर यादव आरजेडी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे और विजयश्री पाई।

इस सीट का चुनावी समीकरण

गायघाट विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,85,383 वोटर्स हैं। जिनमें से 1,51,990 पुरुष और 1,33,390 महिलाएं शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने बाजी मारी। राजद ने महेश्वर प्रसाद यादव को 67,313 वोट मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी वीणा देवी को 63,812 वोट मिले थे।


Gaighat Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – महेश्वर प्रसाद यादव

आरजेडी – निरंजन राय

Gaighat Vidhan Sabha winner :  गायघाट के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Maheshwar Prasad Yadav RJD 67313 Veena Devi BJP 63812
2010 Veena Devi BJP 56386 Maheshwar Prasad Yadav RJD 40399
OCT 2005 Maheshwar Prasad Yadav RJD 34081 Ashok Kumar Singh 30768
FEB 2005 Maheshwar Pasad Yadav RJD 31969 Ashok Kumar Singh JD(U) 21077
2000 Veerendra Kumar Singh JD(U) 47020 Devendra Pd. Yadav RJD 42024
1995 Maheshwar Pd. Yadva JD 52128 Anand Mohan BPP 29367
1990 Maheshwar Pr. Yadav IND 55409 Virendra Prasad Singh INC 29734
1985 Virendra Kumar Singh INC 31399 Maheshwar Prasad LKD 27861
1980 Jitendra Prasad Singh BJP 26157 Vinodanand Singh JNP(SC) 13012
1977 Vinodanand Singh JNP 32977 Jitendra Pd. Singh IND 20355
1972 Niteshwar Prasad Sinha INC 37687 Jitendra Prasad Singh NCO 31143
1969 Nitishwar Prasad Sinha INC 24800 Jitendra Prasad Singh IND 16281
1967 N.P. Sinha INC 27116 J.P. Singh IND 23557

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)