लहसुन रखेगा आपकी सेहत का ध्यान, जानें इसके फायदे

  • Follow Newsd Hindi On  
भारत में समानांतार सिनेमा आंदोलन के जनक थे मृणाल सेन, दादासाहेब फाल्के समेत कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार किए थे अपने नाम

भारत में हमेशा से घर में पाई जाने वाली रोजमर्रा की चीजों को औषधी के रूप में भी उपयोग किया जाता रहा है। घर में बड़े ही आम से दिखने वाले मसाले आदि अक्सर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। बचपन से हम अपने बड़ों से इन के गुणों के बारे में सुनते आए हैं ।इन्हीं में से एक है ‘लहसुन’।

घर के मसालों में बड़ा आम सा दिखने वाला लहसुन असल में गुणों की खान है। इसके इस्तेमाल से कई बिमारियों से तो छुटकारा मिलता ही है, साथ ही यह आपकी सुंदरता को भी निखारता है। जी हां, आमतौर पर घर में इस्तेमाल होने वाले लहसुन से सेहत के साथ- साथ त्वचा को भी तंदुरुस्त रखा जा सकता है।


लहसुन औषधिय गुणों से भरपूर होता है बताया जाता है कि 1 ग्राम लहसुन में प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेट और फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ लहसुन में विटामिन A, B और C होते हैं। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। कहा जाता है कि लहसुन में एंटीएजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर रखते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी कैंसर यौगिक, इम्यूनिटी को तेज करने की क्षमता के साथ हार्ट को मजबूत करने के एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। तो आप भी जानिए की कैसे लहसुन रखेगा आपकी सेहत का ध्यान।

लहसुन के फायदे

हाइपरटेंशन को करे कंट्रोल: लहसुन के निरंतर सेवन से हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अगर निरंतर लहसुन का सेवन करें, तो उन्हें काफी फायदा होता है।

दिल का रखे ध्यान: स्वास्थ्य के लिए लहसुन एक बहुत अच्छा विकल्प है। लहसुन खाने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। साथ ही यह लो कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखता है, जिसके चलते व्यक्ति दिल की बिमारियों से काफी हद तक छुटकारा पा लेता है। दिल को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए हर रोज सुबह के समय लहसुन की एक कच्ची कली का सेवन करना चाहिए।


गठिया के दर्द से दे राहत: लहसुन का एक फायदा यह भी है कि इसके इस्तेमाल से गठिया के मरीजों को राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण गठिया के दर्द में काफी फायदेमंद होते हैं।

सर्दी और खांसी से दे निजात: सर्दी और खांसी के इलाज में भी लहसुन काफी फायदेमंद है। शुरुआती सांस संबंधी बीमारी में भी लहसुन फायदेमंद होता है।

बढ़ाए इम्यूनिटी: लहसुन के निरंतर इस्तेमाल से इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। दरअसल इसमें विटामिन C, B6 और अन्य मिनरल्स इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं।

फंगल इंफेक्शन से बचाए: कई बार पैरों की उंगलियों के बीच में फंगल इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में लहसुन काफी कारगर साबित होता है।रोज डाइट में कच्चे लहसुन का इस्तेमाल करने से ऐसी बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही अगर इन्फेक्शन की जगह पर कच्चे लहसुन को पीसकर लगाया जाए तो फायदा होता है।

दांत के दर्द से दे राहत: दांत में दर्द होने पर लहसुन एक अच्छी औषधी के तौर पर काम करता है। दर्द होने पर लहसुन का तेल लगाने से दांत के दर्द में राहत मिलती है। साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है।

पाचन तंत्र को करे मजबूत: पाचन तंत्र की समस्याओं में भी लहसुन काफी फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। भूख कम लगने पर भूख बढ़ाता है और खाने को पचाने में सहायक होता है।

कैंसर के खतरे को करे कम: रिसर्च के अनुसार लहसुन का इस्तेमाल कैंसर से बचाव में भी मदद करता है और लहसुन खाने वालों में इसका खतरा काफी कम हो जाता है। लहसुन में ऐसे अल्काइन पाएं जाते है, जो कि कोलेस्ट्राल को कम करने के साथ-साथ, लीवर और पैंक्रियाटिक कैंसर से बचाता है। ‘अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिसन’ में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार साउथ यूरोप के लोगों को कैंसर जैसी गंभीर होने का खतरा बहुत ही कम होता है। क्योंकि वह अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करते है।

त्वचा का रखे ध्यान: कई अन्य फायदों के साथ लहसुन के उपयोग से त्वचा को भी ख़ूबसूरत बनाया जा सकता है। लहसुन को छीलकर इसके पेस्ट को त्वचा पर लगाने से मुहांसों से राहत मिलती है। साथ ही टमाटर के साथ इसके पेस्ट को लगाने से त्वचा साफ होती है। इसके उपयोग से स्ट्रेच मार्क्स से भी राहत मिलती है।

कुछ अन्य फायदे: रात में भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही यह वजन काम करने में भी मददगार साबित होता है। यह हड्डियों को भी मजबूत रखता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)