गूगल ने विशेष डूडल के साथ मनाया भारत का 71वां गणतंत्र दिवस

  • Follow Newsd Hindi On  
गूगल ने विशेष डूडल के साथ मनाया भारत का 71वां गणतंत्र दिवस

नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने रविवार को भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष डूडल समर्पित किया। डूडल में स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ देश की समृद्ध जैव-विविधता को दिखाया गया है।

डूडल के बारे में बताते हुए गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, “भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर, सिंगापुर के मेहमान कलाकार मेरू सेठ द्वारा तैयार आज के डूडल में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला गया है, जो ताजमहल और इंडिया गेट जैसे अपने विश्व प्रसिद्ध स्थलों से लेकर अपके राष्ट्रीय पक्षी मोर, शास्त्रीय कलाओं, वस्त्रों और नृत्य तक व्याप्त है और उसे एकजुट करती है, जिसमें सभी अपने मतभेदों के बीच सद्भाव खोजने के लिए एक साथ आते हैं।”



वर्ष 1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसे बनाने में दो वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा था।

पहले गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड हुई थी, और तभी से यह परंपरा जारी है।


Republic Day Parade LIVE: देश में 71वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राष्ट्रपति कोविंद ने राजधानी में ली परेड की सलामी

Republic Day 2020: वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 108 पदकों के साथ जम्मू कश्मीर टॉप पर

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)