Gold Price Today,10 February 2021: सोने के भाव में आया बड़ा बदलाव, जानिए क्या हो गए हैं भाव

  • Follow Newsd Hindi On  

Gold Price Today, 10 February 2021: भारत में चांदी और उसके बने आभूषण वैसे ही लोकप्रिय हैं जैसे सोना और उसके बने गहने। भारत में सोने के दाम यहां पर व्यापारियों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर आकर्षित किये जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट (International market) के रुख के चलते सोने की कीमत (Gold Price) में बड़ा बदलाव  देखने को मिला है।

पिछले लगातार पांच दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट पर ब्रेक लगा है और सोने में मामूली बढ़त देखने को मिली है। हालांकि सोना बीते साल अपने उच्चतम स्तर 56 हजार रुपये अब भी आठ हजार रुपये के आसपास नीचे ही चल रहा है।


मंगलवार को सोने में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 533 रुपये की बढ़त देखने को मिली। वहीं चांदी के रेट में भी करीब 1500 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स (Indian Bullion and Jewelers) के मुताबिक 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 48045 पर बंद हुई, जबकि चांदी की बिक्री 69948 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। एक दिन पहले सोना 47512 पर बंद हुआ था जबकि चांदी की कीमत 68424 पर थी।

बता दें कि बजट के ऐलान के बाद सोना अब तक 2000 रुपये से भी अधिक सस्ता हो चुका है। चांदी में भी करीब 2500 रुपये से अधिक की गिरावट आ चुकी है। एक फरवरी को सोने और चांदी के रेट  (Silver rate) में गिरावट दर्ज की गई थी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)