Gold-Silver Rates 8 october 2020: दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट

  • Follow Newsd Hindi On  
Gold Price Today 25 December 2020: सोने-चांदी के दामों में आई बढ़ोतरी, जानें क्या है आज का भाव

Gold-Silver Rates: आज यानी 8 अक्टूबर 2020 गुरुवार को वैश्विक स्तर पर सोने की दरों में कमी आई है। एमसीएक्स पर, सोने की दरों में 570 रुपये की कमी हुई है। अब इसका दाम 51,680 रु है। जबकि चांदी की दर रु 1800 रुपये की गिरावट के साथ 60,200 रुपये हो गई है।

दिल्ली में, 22 कैरेट सोने की कीमत में 500 रु रुपये की गिरावट आई है। अब इसका दाम 48,900 प्रति 10 ग्राम है। और 24 कैरेट सोने का दाम 53,860 रुपये है। चेन्नई में, सोने की दर में 400 रुपये की गिरावट आई है। अब इसका दाम 48,050 रुपये हो गया है।


कोलकाता में सोने की दरों में 450 की गिरावट आई है। अब 22 कैरेट के 10 ग्राम का दाम 49,470 रुपये है। 24 कैरेट के दस ग्राम की दर 52,380 रु है। मुंबई में, सोने की दरों में 20 रु की गिरावट देखने को मिली अब 22 कैरेट के 10 ग्राम का दाम 49,400 रु है।

सोना तब बढ़ता है जब लोग मुद्रास्फीति के कारण सोने में निवेश करना पसंद करते हैं और वित्तीय प्रणाली में जोखिमों के बारे में चिंतित होते हैं। जोखिम से बाहर निकलने के लिए निवेशक सोने पर पैसा लगा रहे हैं, क्योंकि ब्याज की दर जमा पर अधिक है।


दूसरी ओर, कई बार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट, डॉलर के मूल्य में वृद्धि और देशों के बीच अन्य तनावों के कारण भी सोने की दरें घट जाती हैं। अमेरिकी चीन विवाद के कारण सोने की कीमतों में कमी आई है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)