गोपालगंज: दहेज में 5 लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता की निर्मम हत्या, पति और ससुर गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
गोपालगंज: दहेज में 5 लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता की निर्मम हत्या, पति और ससुर गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) जिले से समाज पर कलंक और महिला अत्याचार का शर्मनाक मामला सामना आया है। यहां पर एक विवाहिता के ससुराल पक्ष ने दहेज के अलावा पांच लाख रुपये न मिलने के चलते उसके गले में फांसी का फंदा लगाकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी है। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही मृत महिला के पति और ससुर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना जिले के नगर थाना के समेरा गांव की है। 27 वर्षीय मृतका अनीशा देवी की 2014 में समेरा गांव के निवासी बाबू से शादी (Marriage) हुई थी। महिला का मायका बरौली के सरेया नरेंद्र गांव है। सुदामा यादव ने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी।


इस घटना के बारे में मृत महिला के चाचा तफसील में बताते हैं कि शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक बहुत पैसे खर्च किये थे। बावजूद इसके उनकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग 5 लाख रूपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। मांग नहीं पूरा करने पर उनकी भतीजी के साथ मारपीट की जाती थी। और उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

इसके बाद उन्हें सूचना मिली की उनकी भतीजी की मौत हो गयी है। वे जब अपनी भतीजी के घर में पहुंचे तो यहां देखा की उनकी भतीजी के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ है। और उसकी निर्मम हत्या की गयी है। हत्या के बाद भी उनकी भतीजी के ससुराल पक्ष के लोग उसी कमरे में बैठकर खाना खाने लगे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)