गुजरातः मंत्री को ब्लैकमेल कर रही महिला गिरफ्तार, टीवी शो देखकर आया था आईडिया

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली: लॉकडाउन में सब्जी विक्रेताओं को पीटने वाला शख्स गिरफ्तार

गुजरात के बारदोली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पर राज्य के एक मंत्री को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। महिला ने अपनी बहन के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए इसके एवज में मंत्री से दो करोड़ रुपये की डिमांड की थी। ताज्जुब की बात तो ये है कि मंत्री को ब्लैकमेल करने का आईडिया महिला को एक टीवी शो देखकर आया।

मंत्री ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहचान 46 वर्षीय प्रवीणा बेन के रूप में हुई है। पकड़े जाने पर महिला ने स्वीकार किया कि उसने बारडोली से विधायक और गुजरात के कबीना मंत्री ईश्वर सिंह परमार को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा कि उसे पैसे की ज़रूरत थी, इसलिए उसने अपराध की वारदातों पर आधारित टीवी शो क्राइम पेट्रोल देखकर मंत्री को ब्लैकमेल करने की साजिश रच डाली।


कर्नाटक: सोशल मीडिया पर वायरल ‘गे सेक्स वीडियो’ को फर्जी बताते हुए विधानसभा में रो पड़े बीजेपी विधायक

पुलिस ने बताया कि 28 जून के दिन मंत्री के एक स्टाफ को एक बंद लिफाफा मिला था। उस लिफाफे में एक पत्र था, जिसमें मंत्री से 2 करोड़ रुपये मांगे गए थे। उस पत्र के अंत में दर्शना बेन लिखा था। इसके बाद बीती 15 जुलाई को पूर्व नगर भाजपा प्रमुख सुरेंद्र सिंह परमार के घर के बाहर भी एक बंद लिफाफा बरामद हुआ। उस लिफाफे में भी एक चिट्ठी थी, जिसमें मंत्री पर किसी महिला की तरफ से उसकी बहन के साथ रेप करने का आरोप लगाया गया था और उन्हें रेप के नाम पर बदनाम करने की धमकी दी गई थी। इस मामले को रफा दफा करने के लिए 1 करोड़ रुपये मांगे थे। साथ ही, पत्र में तय समय और स्थान पर पैसा नहीं पहुँचने पर मंत्री के परिवार को जिंदा जलाने की धमकी भी दी गई थी।

इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मामले की तह में पहुँचने के लिए छानबीन शुरू की। जब पुलिस ने बीजेपी नेता के आवास पर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक महिला दिखाई दी। फिर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी महिला का पता लगा लिया। जिसके बाद बारडोली के आनंद नगर से ही प्रवीणा बेन को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी महिला ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)