Happy Birthday Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को जन्मदिन पर PM नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

  • Follow Newsd Hindi On  
सोनिया गांधी ने समस्याओं के बीच लॉकडाउन का करने वालों का किया धन्यवाद, कांग्रेस पार्टी मदद के लिए तैयार संकट में पड़े लोगों की

Happy Birthday Sonia Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 73वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सोनिया के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। आपको बता दें कि देश में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं से सोनिया गांधी दुखी हैं और सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन पर ट्वीट किया, “सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।”



कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।”

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, ”सोनिया गांधी जी को 73वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका देश के लिए त्याग, दृढ़ प्रतिबद्धता, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम हमेशा हमें प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हूँ।”

द्रमुक नेता एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी है।


दिल्ली अग्निकांड पर सोनिया गांधी स्तब्ध, सहायता के लिए की अपील

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)