हरियाणा: नहाते समय बाथरूम में गिरे गृह मंत्री अनिल विज, जांघ के पास आया फ्रैक्चर

  • Follow Newsd Hindi On  
हरियाणा के गृहमंत्री Anil Vij कोरोना पॉजिटिव, कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में लगवाया था पहला टीका

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मंगलवार को नहाते वक्त बाथरूम में फिसलकर गिर गए। जानकारी के मुताबिक, उनकी जांघ के पास फ्रैक्चर आ गया है। फ़िलहाल अनिल विज को अम्बाला के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ हड्डियों के डॉक्टर ने उनका इलाज किया।

मीडिया ख़बरों के मुताबिक, बाथरूम में गिरने के बाद मंत्री काफी देर तक बाहर ही नहीं निकल पाए। कुछ समय बाद वह जैसे-तैसे बाहर निकले और परिजनों को सूचित किया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए छावनी के सी लाल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मंत्री विज के गिरने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम प्राइवेट अस्पताल में पहुंची। एक्स-रे करवाने के बाद उन्हें चंडीगढ़ मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया।


बता दें कि अनिल विज को नहाने के बाद चंडीगढ़ में किसी मीटिंग के लिए जाना था। दोपहर के समय वह अपने घर की पहली मंजिल पर बने बाथरूम में नहा रहे थे। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य नीचे थे। गिरने के काफी समय बाद वह हिम्मत करते हुए दरवाजे की कुंडी खोली और परिजनों को बुलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)