हिमाचल प्रदेश : 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 25 की मौत, 35 घायल

  • Follow Newsd Hindi On  
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा- सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा सामने आया है। राज्य के कुल्लू जिले में एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार 25 यात्रियों की मौत हो गई व 35 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस बंजार इलाके के पास एक गहरी खाई में गिर कर हादसे का शिकार हो गई।

हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू जिले में आज बंजार से गाड़ागुशैणी जा रही बस हादसे का शिकार हो गई और रास्ते में 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अबतक 25 लोगों के मौत की खबर है। प्रशासन व ग्रामीणों ने अब तक 35 घायलों को रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों से खचाखच भरी थी और उसमें लगभग 60 यात्री सवार थे। बस में अधिकतर कॉलेज छात्र सवार थे, जो एडमिशन लेकर लौट रहे थे। राहत व बचाव कार्य जारी है।



हादसे में घायल 12 महिलाओं, 6 लड़कियों, 7 बच्चों व 10 युवकों को रेस्क्यू किया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है।

इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)