हरियाणा: JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने खट्टर के ’75 प्लस’ नारे का उड़ाया मजाक

  • Follow Newsd Hindi On  
हरियाणा: JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने खट्टर के '75 प्लस' नारे का उड़ाया मजाक

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आंकड़े बहुमत से कम होने की संभावनाओं को देखते हुए जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर के उस बयान का मजाक उड़ाया है जिसमें उन्होंने पार्टी को वर्तमान 47 सीटों से बढ़ाकर ’75 प्लस’ करने का नारा दिया था। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से कहा, “हरियाणा की जनता का प्यार मिल रहा है। बदलाव की निशानी है। 75 पार तो फेल हो गया, अब यमुना पार करने की बारी है।”

मतगणना के शुरुआती चरण में दुष्यंत अपनी सीट उचाना कलां पर बढ़त बनाए हुए हैं। वह यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार प्रेम लता (59) से आगे चल रहे हैं।


दुष्यंत की मां नैना सिंह बाढड़ा सीट पर आगे चल रही हैं, वहीं पार्टी के एक अन्य उम्मीदवार राम कुमार गौतम नारनौंद सीट पर अभिमन्यु से आगे चल रहे हैं।

ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा को बहुमत की संभावना जताई गई थी, वहीं एक ने भाजपा और कांग्रेस में बराबरी की टक्कर बताई थी जिसमें जेजेपी किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है।


Haryana Assembly Election Result 2019 LIVE: हरियाणा में 40 सीटों पर बीजेपी, 30 पर कांग्रेस और 11 सीटों पर जेजेपी के प्रत्याशी आगे, अन्य को 9 सीटों पर बढ़त


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)