हरियाणा: सोनिया गांधी से मिलेंगे हुड्डा, सभी विधायक दिल्ली में

  • Follow Newsd Hindi On  
हरियाणा: सोनिया से मिलेंगे हुड्डा, सभी विधायक दिल्ली में

नई दिल्ली | हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस बीच हरियाणा के सभी विधायक दिल्ली में हैं।

हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में गुरुवार को 40 सीटों पर जीत दर्ज की है, मगर पार्टी 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने में विफल रही। कांग्रेस 31 सीटें जीतकर राज्य में दूसरी बड़ी पार्टी बनी, जबकि नवगठित जननायक जनता पार्टी (JJP) ने 10 सीटें हासिल की।



Haryana Election Result: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत खट्टर सरकार ये मंत्री भी पिछड़े, जानिए वीआईपी सीटों का हाल

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)