गर्मी में सीजन में डिमांड में आइसक्रीम के बिजनेस, जानें किस ब्रांड की फ्रेंचाइजी लें

  • Follow Newsd Hindi On  
गर्मी में सीजन में डिमांड में आइसक्रीम के बिजनेस, जानें किस ब्रांड की फ्रेंचाइजी लें

गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम (Ice Cream) का बिजनेस शुरू करना एक अच्छा ऑप्शन होता है। वैसे तो साल के 12 महीने आइसक्रीम की डिमांड होती है, लेकिन गर्मियों में इसके बिजनेस में अच्छी कमाई होती है।

अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे तो गर्मी में आइसक्रीम का बिजनेस आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इस बिजनेस में काम इन्वेस्टमेंट के साथ अच्छी- खासी कमाई की जा सकती है। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप आइसक्रीम के बिजनेस से लाभ उठा सकते हैं।


आइसक्रीम का बिजनेस शुरू करने के लिए इसकी फ्रेंचाइजी लेनी होती है। फ्रेंचाइजी लेना बहुत आसान  है। बस इसके लिए आपको मार्केटिंग स्किल आनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि कैसे लें आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी।

कितना करना होगा इंवेस्टमनेट?

आइसक्रीम की हर बड़ी कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी देती है। ऐसे में जो लोग अपना आइसक्रीम पार्लर खोलना चाहते हैं। वे कम इन्वेस्टमेंट के साथ ग्राहकों को कई ब्रांड की आइसक्रीम उपलब्ध करा सकते हैं। पार्लर खोलने के लिए आपको किसी लोकल एरिया में एक दुकान लेकर इंटीरियर का काम कराना होगा और अन्य जरूरी चीजें लगवानी होंगी। इसके अलावा आइसक्रीम उपलब्ध करवाने के लिए आपको आइसक्रीम डिस्ट्रिब्‍यूटर्स से कांटेक्ट करना होगा। आप चाहें तो अलग- अलग ब्रांड की आइसक्रीम रख सकते हैं।


आसानी से मिलेगी वाडीलाल (Vadilal) आइसक्रीम ब्रांड की फ्रेंचाइजी 

वाडीलाल भारत का बहुत पुराना और चर्चित आइसक्रीम ब्रांड है वाडीलाल ने कुछ वर्षों पहले अपनी फ्रेंचाइजी देना शुरू किया है वाडीलाल ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेना बहुत आसान है। इसके लिए बस आपको वाडीलाल की वेबसाइट पर ऑनलाइ अप्लाई करना होगा।

बता दें कि वाडीलाल ब्रांड तीन तरह की फ्रेंचाइजी उपलब्ध कराता है। इसमें 5 से 10 लाख रुपये तक का इंवेस्‍टमेंट होता है, जिसमें से 2 लाख रुपये ब्रांड की फीस होती है।

क्या होगा फायदा?

वाडीलाल फ्रेंचाइजी लेने पर इसे लेने वाले को प्रोडक्‍ट्स के एमआरपी (MRP) पर कमीशन मिलता है। वाडीलाल की फ्रेंचाइजी में आइसक्रीम पर 20% कमीशन मिलता है। इसके लिए केवल 150 वर्ग फुट स्‍पेस की जरूरत होती है। इतनी स्‍पेस पर वाडीलाल आपको फ्रेंचाइजी दे देगी। वहीँ वाडीलाल आइसक्रीम पार्लर के फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम 300 वर्ग फुट का स्‍पेस होना जरूरी है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)