दीपिका पादुकोण 33 की हुईं

  • Follow Newsd Hindi On  
दीपिका पादुकोण 33 की हुईं

मुंबई,  वर्ष 2018 में ‘पद्मावत’ की रिलीज और रणवीर सिंह से शादी के बाद शनिवार को 33 साल की हुईं दीपिका पादुकोण अपने प्रशंसकों के लिए कुछ रोमांचक घोषणा करने वाली हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा, “जल्द ही कुछ बहुत रोमांचक सामने आने वाला है। आपसे साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।”

पिछले साल, दीपिका ने यह भी घोषणा की थी कि वह ‘छपाक’ के साथ निर्माता बनने जा रही हैं। जिसमें वह तेजाब हमले की एक पीड़िता की भूमिका में दिखेंगी।


दीपिका को उनके जन्मदिन के खास दिन माधुरी दीक्षित नेने, प्रीति जिंटा और मनीष मल्होत्रा जैसे दिग्गजों ने बधाई दी है।

माधुरी दीक्षित नेने : दीपिका पादुकोण को जन्मदिन मुबारक हो! आशा है कि यह वर्ष आपके लिए वह सब लाए, जो आपका दिल चाहता है। यह साल अच्छा हो।

मनीष मल्होत्रा : अति खूबसूरत दीपिका पादुकोण.. जन्मदिन की शुभकामनाएं, उस भव्य मुस्कान को हमेशा बनाए रखें।


प्रीति जिंटा : हैप्पी बर्थडे दीपिका पादुकोण। प्यार, खुशी, आनंद और हंसी की कामना करती हूं। हमेशा हंसते रहो।

निकितिन धीर : दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। आप मेरे जीवन में मिले सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं – हमेशा वास्तविक, विनम्र, मानवीय। यह साल आपके लिए शानदार हो मीनम्मा।

उर्वशी रौतेला : एक ऐसी शख्सीयत जो अपने अटूट दृढ़ संकल्प और जुनून से सभी को प्रेरित करती है! जिसे हम सभी प्यार और सम्मान करते हैं – दिलों की रानी। हैप्पिएस्ट बर्थडे दीपिका पादुकोण।

डायना पेंटी : जन्मदिन मुबारक हो दीपिका पादुकोण! आपको बहुत प्यार।

अमृता खानविलकर : दीपिका पादुकोण को जन्मदिन मुबारक हो।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)