Bihar Board Ans key 2020: 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर की जारी, ऑनलाइन ऐसे करें चेक

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Board Result 2020: 12वीं और 10वीं के रिजल्ट पर नहीं होगा कोरोना का असर, तय समय पर होगा जारी

Bihar Board Ans key 2020: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं की आंसर-की अपनी आधिाकरिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड का एग्जाम दिया था वे बिहार बोर्ड की आधिाकरिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboard.online पर जाकर आंसर-की ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने आंसर की के साथ ही आपत्ति दर्ज करने आमंत्रण दिया है। जिन उम्मीदवारों को आंसर की के संबंध में आपत्ति है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 3 फरवरी से 13 फरवरी तक किया गया था। इसमें 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इस परीक्षा का परिणाम इस महीने के अंत में जारी किया जा सकता है।


बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों को 12वीं क्लास में पास होने के लिए थ्योरी में 30 अंक और प्रैक्टिकल में 40 अंक लाने होंगे। इसके अलावा प्रथम आने के लिए 300 अंक लाने होंगे। जबकि 225 अंक के लिए द्वितीय स्थान निर्धारित किया गया है।

Bihar Board Ans key 2020: ऑनलाइन ऐसे करें बिहार बोर्ड की आंसर की

1.सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं

2.होमपेज पर पहुंचने के बाद इंटर एग्जाम 2020 आंसर की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें


3.इतना करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां पर अपना रोल नंबर के साथ अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

4. इसके बाद आप 12वीं क्लास की बोर्ड की आंसर की चेक कर सकते हैं आप इस डाउनलोड भी कर सकते हैं। साथ ही आप आंसर की से संबंधित आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।


Delhi Metro Holi Timings: होली पर बंद रहेंगी सभी मेट्रो लाइन, जाने कितने बजे से शुरु होगी सर्विस

Corona Virus: ऑस्ट्रेलिया में ‘Toilet Paper’ को लेकर महिलाओं में हुई मारामारी, देखें वायरल वीडियो

Choti Holi | Holika Dahan 2020 Wishes: होलिका दहन या छोटी होली के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)