भारत करेगा साल 2023 के पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी

  • Follow Newsd Hindi On  
भारत करेगा साल 2023 के पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी

साल 2023 के पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत करेगा। इसके साथ ही भारत लगातार दो वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला पहला देश बन जाएगा। इससे पहले भारत ने 2018 में भुवनेश्वर में पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन किया था।

तीन बार पुरुषों के वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाले भारत ने एक बार फिर से 2023 में 13 से 19 जनवरी के बीच यह आयोजन करवाने के लिए आवेदन दिया था। वहीं भारत के अलावा बेल्जियम और मलयेशिया ने भी इसके लिए आवेदन किया था। हालांकि ये दोनों देश इसका आयोजन 2022 में 1 से 17 जुलाई के बीच करवाना चाहते थे।


एफआईएच (अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के एक कार्यसमूह ने छह नवंबर को हुई बैठक में सभी आवेदक देशों की दावेदारी पर गौर करने के बाद कार्यकारी बोर्ड को अनुशंसा भेजी। इस पर अंतिम फैसला शुक्रवार को एक बैठक में लिया गया।


हॉकी विश्व कप : नीदरलैंड्स को हराकर बेल्जियम पहली बार बना चैम्पियन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)