रांची: तीरंदाजी के दाे धुरंधर बने जीवनसाथी, दीपिका कुमारी ने अतनु के साथ रचाई शादी

  • Follow Newsd Hindi On  
रांची: तीरंदाजी के दाे धुरंधर बने जीवनसाथी, दीपिका कुमारी ने अतनु के साथ रचाई शादी

Deepika Kumari and Atanu Das Wedding: भारत में तीरंदाजी के खेल के दाे धुरंधर मंगलवार काे परिणय सूत्र में बंध गए। भारत की मशहूर ओलंपियन और पद्मश्री विजेता दीपिका कुमारी और अतनु दास ने सात फेरे लेकर जिंदगी की नई पारी शुरू की। रांची के माेरहाबादी स्थित बैंक्वेट हाॅल में आयोजित शादी समारोह में परिवार की ओर से करीब 50 लाेग शामिल हुए।

रांची: तीरंदाजी के दाे धुरंधर बने जीवनसाथी, दीपिका कुमारी ने अतनु के साथ रचाई शादी


 

शादी से पहले वरमाला का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद अतनु दास ने दीपिका काे मास्कर पहनाकर रक्षा का नया वचन दिया। इससे पहले रातू स्थित दीपिका के आवास पर दिनभर रस्मों की रौनक रही। विवाह स्थल पर पहुंचने पर सभी को सेनिटाइजेशन के बाद ही इंट्री मिली।

रांची: तीरंदाजी के दाे धुरंधर बने जीवनसाथी, दीपिका कुमारी ने अतनु के साथ रचाई शादी


शादी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद संजय सेठ और विधायक सुदेश महताे व नवीन जायसवाल सहित कई हस्तियों ने पहुंचकर नवदंपत्ति काे आशीर्वाद दिया। सीएम हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा- दीपिका हमारे राज्य की शान हैं। उन्हें जीवन की नई पारी की शुभकामनाएं।

राज्यपाल द्राैपदी मुर्मू और धोनी भी नहीं आए

दीपिका और अतनु की शादी में झारखंड की राज्यपाल द्राैपदी मुर्मू और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काे भी शामिल हाेना था। लेकिन दाेनाें में से काेई नहीं पहुंचे। राज्यपाल की ओर से एक अधिकारी ने शादी में हिस्सा लिया।

रांची: तीरंदाजी के दाे धुरंधर बने जीवनसाथी, दीपिका कुमारी ने अतनु के साथ रचाई शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा काे दीपिका का कन्यादान करना था। मगर दिल्ली में जरूरी मीटिंग में शामिल हाेने के कारण वे शादी में शरीक नहीं हाे सके। उनके न आने पर दीपिका के पिता शिवनारायण महताे ने बेटी का कन्यादान किया। हालांकि अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मेयर आशा लकड़ा,अशाेक भगत और खेल निदेशक अनिल कुमार के साथ कई गणमान्य लोग शादी समाराेह के गवाह बने।


भारतीय तीरंदाज अतानु, दीपिका ने की सगाई

तीरंदाजी : दीपिका ने टोक्यो ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जीता रजत

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)