केंद्रीय बजट पेश करने वाली दूसरी महिला बनीं निर्मला सीतारमण, 49 साल पहले इंदिरा गांधी ने किया था पेश

  • Follow Newsd Hindi On  
49 साल पहले इंदिरा गांधी ने पेश किया था बजट

आज मोदी 2. 0 का पहला बजट पेश किया जा रहा है। इस बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश कर रहीं हैं। 49 वर्षों बाद कोई महिला भारत का बजट पेश कर रही है। निर्मला सीतारमण से पहले पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री इंदिरा गांधी ने 1970 में केंद्रीय बजट पेश किया था।

देश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। वह देश में बड़े- बड़े पदों को संभाल रही हैं, लेकिन इंदिरा गांधी के बाद किसी महिला बजट पेश करने के लिए काफी लंबा समय लगा। भारत का केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली महिला इंदिरा गांधी ने 28 फरवरी 1970 को संसद में बजट पेश किया था। निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली दूसरी महिला हैं। वह देश का केंद्रीय बजट पेश करने वाली दूसरी महिला हैं। 49 साल बाद कोई महिला देश का केंद्रीय बजट पेश कर रही है।


इंडिया गांधी ने 1970 में, जो बजट पेश किया उसे दो पार्ट में बांटा गया था। पहले पार्ट में जहां 17 बिंदु थे, वहीं दूसरे पार्ट में 38 बिंदु थे। उन्होंने होने बजट में कई ऐलान किये। इस बजट में सिगरेट पर ड्यूटी को बढ़ाकर 3 से 22% कर दिया था, आयकर में छूट की सीमा बढ़ाकर 40 हजार रु. कर दी थी और गिफ्ट टैक्स की सीमा को घटाकर कर आधा कर दिया गया था। साथ ही इस बजट में EPF में सरकार के योगदान की घोषणा, अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के गठन की घोषणा, केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन राशि में 40 रु. प्रतिमाह की बढ़ोतरी, बजट में निवेश की सीमा और दायरा बढ़ाने की घोषणा, घरों की कीमत सीमा से अधिक होने पर वेल्थ टैक्स लगने की घोषणा और केंद्रीय योजनाओं के बजट में बढ़ोतरी की गई थी।

अब 5 जुलाई 2019 को निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश कर रहीं हैं। अपने बजट भाषण में उन्होंने अब तक नई शिक्षा नीति, 2022 तक हर परिवार को घर, 2024 तक हर घर जलगी पेंशन, रेलवे में सार्वजनिक निजी साझेदारी और बीमा मध्यवर्ती संस्थाओं में 100 फीसदी एफडीआई जैसी घोषणाएं की हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)